Breaking
सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारी
Breaking Newsस्पोर्ट्स

इमरान खान और वकार यूनिस के क्लब में शामिल हुआ ये खिलाडी |

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसे पहली पारी में तेज गेंदबाज हसन अली की धारदार गेंदबाजी का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार पंजा मारा और हीरो बनकर उभरा। उन्होंने 20.4 औवर में महज 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए। बता दें कि टी20 विश्व कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड का कैच छोड़कर ۔विलेन۔ बने हसन ने मौजूदा दौरे पर दूसरी बार बेहतरीन गेंदबाजी की है। वह बांग्लादेश के विरुद्ध पहले टी20 में 3 विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।
बता दें कि हसन अली ने बांग्लादेश को पहला और आखिर झटका दिया। उन्होंने ओपनर शादमान इस्लाम (14) को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद उन्होंने टिककर बल्लेबाजी कर रहे लिटन दास (114) को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन की रहा दिखाई। उन्होंने तीसरा विकेट यासिल अली (4) के तौर पर लिया, जो बोल्ड हुए। हसन का चौथा शिकार अबु जायद (8) बने। जायद शफीक के हाथौं कैच लपके गए। वहीं, तेज गेंदाबज ने पांचवां विकेट इबादत हुसैन को बोल्ड कर हासिल किया। इबादत बांग्लादेश के 10वें खिलाड़ी के रूप में आउट हुए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 330 रन जोड़े।
Hasan Ali हसन अली | तस्वीर साभार: AP, File Imageमुख्य बातेंबांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्टबांग्लादेश की पहली पारी 330 पर सिमटीतेज गेंदबाज हसन अली ने मारा पंजा
Pakistan vs Bangladesh 1st Test: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसे पहली पारी में तेज गेंदबाज हसन अली की धारदार गेंदबाजी का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार पंजा मारा और हीरो बनकर उभरा। उन्होंने 20.4 औवर में महज 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए। बता दें कि टी20 विश्व कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में मैथ्यू वेड का कैच छोड़कर ۔विलेन۔ बने हसन ने मौजूदा दौरे पर दूसरी बार बेहतरीन गेंदबाजी की है। वह बांग्लादेश के विरुद्ध पहले टी20 में 3 विकेट झटककर मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।बता दें कि हसन अली ने बांग्लादेश को पहला और आखिर झटका दिया। उन्होंने ओपनर शादमान इस्लाम (14) को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद उन्होंने टिककर बल्लेबाजी कर रहे लिटन दास (114) को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन की रहा दिखाई। उन्होंने तीसरा विकेट यासिल अली (4) के तौर पर लिया, जो बोल्ड हुए। हसन का चौथा शिकार अबु जायद (8) बने। जायद शफीक के हाथौं कैच लपके गए। वहीं, तेज गेंदाबज ने पांचवां विकेट इबादत हुसैन को बोल्ड कर हासिल किया। इबादत बांग्लादेश के 10वें खिलाड़ी के रूप में आउट हुए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 330 रन जोड़े।
हसन ना केवल बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में सबसे सफल पाकिस्तानी गेंदबाज रहे बल्कि उन्होंने रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करवाया। हसन ने एक कैलेंडर वर्ष में किसी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक पांच विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह पूर्व दिग्गज इमरान खान और वकार यूनिस के क्लाब में शामिल हो गए हैं। तीनों ने एक कैलेंडर वर्ष के भीतर टेस्ट क्रिकेट में पांच बार 5 विकेट अपनी झोली में डालने का कारनामा किया है। अकरम ने 1982, यूनिस ने 1990 और हसन ने 2021 में ऐसा किया।

Related Articles

Back to top button