Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
लाइफ स्टाइल

बाघ बकरी फाउंडेशन ने उपहार में अक्षयपात्र को दिए दो वाहन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क ।

लखनऊ। बाघ बकरी फाउंडेशन ने आज लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित अक्षयपात्र किचन को दो वाहन उपहार में दिए। इन दोनों वाहनों से लखनऊ के परिषदीय विद्यालयों में करीब तीन हजार बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
वर्तमान में अक्षय पात्र द्वारा लखनऊ के छह ब्लॉक के 1500 परिषदीय विद्यालयों में एक लाख 85 हजार बच्चों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन दिया जा रहा है। बच्चों तक भोजन पहुंचाने के लिए बाघ बकरी फाउंडेशन ने अक्षय पात्र को दो वाहन के साथ भोजन पहुंचाने के लिए गर्म रहने वाले बर्तन भी उपलब्ध कराएं।
बाघ बकरी टी ग्रुप के रीजनल सेल्स मैनेजर दिलीप ने अक्षय पात्र के स्वामी रसराज कृष्ण दास को इन दोनों वाहनों की चाभी उपलब्ध कराया व हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। इससे पूर्व वाघ बकरी टी ग्रुप व अक्षय पात्र फाउंडेशन की कई पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधि विधान से दोनों वाहनों के पूजन कराया गया। इस आयोजन में बाघ बकरी टी ग्रुप की तरफ से जहां रीजनल सेल्स मैनेजर दिलीप जी के साथ एएसएम सुधीर , फहद अनवर, प्रियरंजन पाठक व विजय गुप्ता उपस्थित थे वहीं अक्षय पात्र की तरफ से एजीएम दिनेश शर्मा व उनकी मौजूद थी।
अक्षयपात्र की 13 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में 58 रसोईया काम कर रही हैं। इस किचन के माध्यम से देश मे 18 लाख बच्चों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सरोजनी नगर व मथुरा में वृंदावन के साथ गोरखपुर में अक्षयपात्र का किचन संचालित है तथा वाराणसी आगरा व कानपुर सहित कई जनपदों में खोलने की प्रक्रिया में है। लखनऊ में नगर क्षेत्र के साथ सरोजनी नगर, काकोरी, चिनहट, बीकेटी व गोसाईगंज ब्लॉक के एक लाख 85 हजार पंजीकृत बच्चों को 82 वाहनों के माध्यम से प्रतिदिन दोपहर का भोजन दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button