Breaking
UP Election 2027: सपा ने जारी किया घोषणापत्र, ग्रेजुएट्स बेरोजगार को ₹5,000 महीना देने का वादान्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 246 रन, आकाश दीप ने लिए 2 विकेटभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने दी जानकारीएयर फाॅर्स स्टेशन के गेट पर AK-47 के साथ पकड़ा गया आतंकी, फोन में लाल क्रॉस के निशानअयोध्या को नेपाल से जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का उद्घाटन, योगी ने किया सम्बोधितIND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलानएक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंग
मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ल ने जब करी थी मरने की बात, इस शख्स को कहा था- तुम्हे भी साथ लेकर मरूंगा!

नई दिल्ली। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन से न सिर्फ उनके करीबी और उनके चाहने वाले परेशान हैं, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री हैरान है. एक्टर के असामयिक निधन की वजह से बहुत से लोग टूट गए हैं. उनके दोस्त और चाहने वाले लगातार उनके और उनके परिवार के लिए दुआ कर रहे हैं. सिद्धार्थ का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के शुरुआती एपिसोड का है.

बीबी हाउस में सिद्धार्थ की हुई थी लड़ाई

सामने आए इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) बहुत भड़के नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो मरने-मारने की बात कह रहे हैं. उनकी ये बहस सिद्धार्थ डे (Siddharth Dey) से हो रही है. वो बिना वजह ऐसा नहीं कर रहे थे, बल्कि वो अपनी दोस्त आरती सिंह के बचाव में लड़ रहे थे. सिद्धार्थ का ये एटीट्यूड कई बर शो में देखने को मिला. वो अपने दोस्तों, परिवार वालों और चाहने वालों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं. طاولة الروليت सिद्धार्थ की ये लड़ाई एक टास्क के दौरान हुई थी.

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) इस वीडियो में एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ डे (Siddharth Day) पर भड़क गए, क्योंकि उन्होंने आरती के लिए गलत बातें कही थीं. फिर क्या था सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी दोस्त के खिलाफ कही गई बातों पर रिएक्ट किया. सिद्धार्थ ने कहा, ‘मैं मरूंगा तो तुझे भी साथ लेकर मरूंगा.’ ये बात उन्होंने सिद्धार्थ डे को कही थी. सभी घर वाले उनका गुस्सा देखते रह गए थे. तब उन्हें आरती और शहनाज ने शांत कराया था. شرح لعبة روليت

सलमान खान (Salman Khan) और लोगों ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के प्रोटेक्टिव नेचर की वजह से उनकी तारीफ की थी. العاب الربح من الانترنت लोगों ने कहा था कि सिद्धार्थ महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं और गलत बातें नहीं सुन सकते. अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वैसे सिद्धार्थ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं. लोग बार सिद्धार्थ के वीडियो देख रहे हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हुआ निधन 

बता दें, लोकप्रिय टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार (2 सितंबर) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उसके अगले दिन यानी 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके चाहने वाले और परिवार वालों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ 40 वर्ष के थे. उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं.

Related Articles

Back to top button