Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
Breaking NewsMain slideमनोरंजन

2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के हर जगह चर्चा हो रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है और अब फिल्म के दूसरे पार्ट का टीजर भी जारी हो चुका है. फिल्म ने दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और इतिहास के सबसे बड़े भारतीय फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. अब इसी बीच फिल्म को लेकर नई बहस इंडस्ट्री में छिड़ गई है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लोगों ने काफी पसंद किया है और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया है. इसी बीच अब सुपरस्टार आमिर खान ने वैरायटी इंडिया संग बातचीत के दौरान रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई पर बात करते हुए कहा कि ये फिल्म और ज्यादा कमाई कर सकती थी. आमिर खान ने कहा कि अगर ‘धुरंधर’ को भारत में 15,000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाता तो इसका बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन बढ़ सकता था. एक्टर ने ये कंपैरिजन चीन जैसे बड़े फिल्म बाजार से की, जहां हजारों स्क्रीन पर फिल्में रिलीज होती है और अरबों डॉलर में बिजनेस करती हैं.

एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री नंबरों की इस कमी से काफी प्रभावित हो रही है. अगर स्क्रीन की संख्या में बढ़ोतरी की जाए तो फिल्में छोटे शहरों और गांवों तक भी आसानी से पहुंच पाएंगी. जिससे दर्शकों की संख्या भी काफी बढ़ेगी. हालांकि बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जिसने भारत में कई ज्यादा गुना कमाई की और चीन में रिलीज से ज्यादा की है. लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की कमाई केवल भारतीय सिनेमा में देखें, तो ये काफी अच्छी है.

Related Articles

Back to top button