Breaking
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
राज्य

मंत्रिमंडल में दिखेंगे पुराने चेहरे, BJP के सातवें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 5 बजे लेंगे शपथ

देहरादून। उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) रविवार को पद की शपथ लेंगे. उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से 2 बार के भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी महाराष्ट्र के राज्यपाल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यिारी के काफी करीबी हैं और माना जाता है कि कोश्यारी उन्हें उंगली पकड़कर राजनीति में लाए थे.

चर्चा है कि क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने की कवायद में भाजपा हाईकमान ने मुख्यमंत्री को भले ही बदल दिया, लेकिन मंत्रिमंडल में फेरबदल नहीं होने के संकेत हैं. इसका कारण  है अगले विधानसभा चुनाव में  कम समय  बचा है. नए मंत्रियों के पास ज्यादा कुछ करने के लिए वक्त नहीं रहेगा. ऐसी स्थिति में तीरथ सिंह रावत की टीम में शामिल रहे चेहरों को ही दोहराया जा सकता है.

भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की मौजूदगी में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में उनका नाम सर्वसम्मति से तय हुआ. तोमर ने कहा कि धामी के अलावा किसी और के नाम का प्रस्ताव नहीं रखा गया जिसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया.

9 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए उत्तराखंड में अब तक 10 मुख्यमंत्री बदल चुके हैं. भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को राज्य में सरकार बनाने के लिए 10-10 साल का बराबर समय मिला है, जिसमें कांग्रेस ने तीन मुख्यमंत्री दिए, वहीं भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के रूप में सातवां मुख्यमंत्री मैदान में उतारा है. BJP ने अपने पांच-पांच साल के दो शासनकाल में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले हैं.

धामी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का भी काफी करीबी माना जाता रहा है. धामी 2002 से 2008 उत्तराखंड बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर रहे. उन्होंने उत्तराखंड की खटीमा सीट से लगातार दो बार जीत हासिल की. साल 2012 से 2017 तक वे विधायक रहे और फिर 2017 में हुए उत्तराखंड विधान सभा चुनाव उन्हें जीत मिली.

45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ था.इनके पिता ने भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं. धामी ने HR मैनेजमेंट और Industrial Relations में पीजी और एलएलबी की शिक्षा गृहण की है.

Related Articles

Back to top button