Breaking
ब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गया
राष्ट्रीय

केजरीवाल को बड़ी राहत, 15 हजार के बॉन्ड पर मिली जमानत, 1 अप्रैल को अगली सुनवाई

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली।
 CM अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. ईडी के समन की लगातार अनसुनी कर रहे केजरीवाल आखिरकार शनिवार सुबह कोर्ट पहुंचे. अदालत में दलीलें शुरू होते ही उनके वकीलों ने जो जमानत याचिका लगाई वो फौरन स्वीकार हो गई. कोर्ट ने उन्हें 15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी और केजरीवाल कोर्ट रूम से बाहर निकल गए. कोर्ट में पेश होने के लिए उन्हें 7 मार्च को समन जारी हुआ था.

मामला ED की याचिका से जुड़ा है. दिल्ली के कथित शराब घोटाला केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट में पेश हुए. गौरतलब है कि इससे पहले केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए थे. कोर्ट द्वारा सुनवाई में वर्चुअली जुड़ने का कारण पूछने पर केजरीवाल ने विधानसभा के बजट सत्र का हवाला देकर व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगते हुए नई तारीख देने की अपील की थी. तब केजरीवाल ने कहा था कि अगर अगली तारीख मिली तो वो खुद पेशी पर आएंगे. इस पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख दे दी थी. 

शराब नीति घोटाला मामले में ED अरविंद केजरीवार को पूछताछ के लिए अबतक 8 समन भेज चुकी है. केजरीवाल को 27 फरवरी, 26 फरवरी, 22 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेज गए. हालांकि, वो एक बार भी नहीं गए. इसके बाद मामला कोर्ट की चौखट तक पहुंचा था.

Related Articles

Back to top button