Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राजनीतिराष्ट्रीय

बहराइच जाते समय प्रियंका गाँधी ने लखनऊ के अर्जुनगंज में काली देवी घंटी वाले मंदिर में पूजा अर्चना की

आनन्द गोपाल चतुर्वेदी
अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
लखनऊ/अर्जुनगंज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने लखीमपुर हत्या काण्ड के पीड़ित परिवारों से मिलने बहराइच जाते समय रास्ते में लखनऊ के अर्जुनगंज काली देवी घंटी वाले मंदिर में पूजा अर्चना की प्रियंका ने वहां चुनरी भी बाँधी,वहां के पुजारी ने उन्हें प्रसाद दिया।
वहीँ मंदिर में बैठी एक पुजारिन महिला ने प्रियंका गाँधी को टीका लगाया।प्रियंका गाँधी एक साधारण महिला की तरह मंदिर में जमीन पर बैठ कर टीका लगवाया। अर्ली न्यूज़ सूत्रों के अनुसार पता चला प्रियंका नवरात्र व्रत हैं। प्रियंका की ये खासियत है कि वो अपने आपको आम लोगों के साथ बहुत सहजता से जोड़ लेती हैं।
अभी हाल ही में प्रियंका गाँधी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रियंका गाँधी एक कमरे में  झाड़ू लगाती हुई दिख रहीं थीं ,यह वीडियो उस समय था, जब प्रियंका लखीमपुर जार रहीं थी, और योगी सरकार ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

Related Articles

Back to top button