Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

सोने की चमक फीकी, चांदी के भी दाम गिरे, जानिए आज के भाव, सोने की खरीद में ना करें देर

NEW DELHI: देश भर में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई हैं। सोने की कीमतों में आज फिर बड़ी गिरावट आई है आज सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह समय गोल्ड की खरीदारी के लिए अति उत्तम रहेगा इस माह में सबसे ज्यादा दाम इस बार कम हुए हैं आशा है त्योहारों के आते-आते यह दाम फिर से ना बढ़ जाए, 17 September 2021 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 46,500 रुपये के नीचे आ गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानि MCX पर अक्टूबर वायदा सोने का भाव 0.03 फीसदी टूटकर 46,060 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। अक्टूबर वायदा सोने का भाव 0.03 फीसदी टूटकर आज 46,060 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं सिल्वर की कीमत में तेजी आई है। दिसंबर वायदा चांदी का भाव 0.37 फीसदी चढ़ा है। सिल्वर का रेट 61,306 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

बीते तीन दिनों में सोने का भाव 1,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। एशिया में शुक्रवार सुबह इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी के कारोबार में सपाट शुरुआत हुई है। वहीं आने वाले समय में कोई बड़ी बदलाव होने की आशंका से मार्केट एक्सपर्ट ने इंकार किया है। जब तक कि कोई बड़ा राजनैतिक फैसला ना लिया जाए, सोने के भावों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

शुक्रवार को दिन शुरु होने पर सोने का दाम कम हुए हालांकि इसके बाद सोने के दाम में थोड़ी तेजी आई है। सुबह 11.16 बजे एमसीएक्स पर अक्टूबर वायदा सोने का भाव 0.03 फीसदी यानी 12 रुपये की बढ़त के साथ 46,088 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं चांदी ने अपनी कुछ बढ़त गंवाईं है। दिसंबर वायदा चांदी की कीमत 0.19 फीसदी या 115 रुपए की बढ़त के साथ 61,192 रुपए PER KG हो गई है।

Related Articles

Back to top button