Breaking
प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार की गेंदबाजी से श्रीलंका के 8 विकेट ढेर, जीत के करीब भारतइंडियन कोस्ट गार्ड ने तट पर डूबे जहाज की खोजी लाइफबोट, 22 नाविकों की तलाश जारीअगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी- योगीसिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का आया टीज़रUS ट्रेज़री डिपार्टमेंट ने 4 इंडियन कम्पनीज को किया ब्लैकलिस्टRahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैं
मनोरंजन

बॉर्डर फिल्म के 27 साल पूरे, सनी देओल ने किया ‘बॉर्डर-2’’ का एलान

नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल ने बृहस्पतिवार को 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर के रिलीज होने के 27 साल पूरे होने पर ‘बॉर्डर-2’ बनाने का एलान किया। निर्माताओं के अनुसार, आगामी फिल्म युद्ध पर बनी भारत की सबसे बड़ी फिल्म होगी और अनुराग सिंह इसका निर्देशन करेंगे। वह केसरी और जट्ट एंड जूलियट जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्मकार जेपी दत्ता ने बॉर्डर का निर्देशन किया था। वहजेपी फिल्म्स के तहत अपनी बेटी निधि दत्ता के साथ मिलकर इसका सीक्वल बनाएंगे। फिल्म निर्माताओं में टी-सीरीज के भूषण कुमार और किशन कुमार भी शामिल होंगे।
देओल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बॉर्डर 2 का टीजर जारी किया। उन्होंने इसके साथ लिखा, एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने के लिए फिर से आ रहा है। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म बॉर्डर 2।
भूषण कुमार, किशन कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता फिल्म का निर्माण करेंगे और अनुराग सिंह इसका निर्देशन करेंगे। बॉर्डर फिल्म 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी। इसमें साल 1971 में लोंगेवाला में हुए भारत और पाकिस्तान के युद्ध से जुड़ी घटनाओं को दर्शाया गया था।

इसमें सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर के अलावा कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबनी मुखर्जी ने भी भूमिका निभाईं थीं। ‘बॉर्डर’ उस साल की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्मों में शामिल हुई थी और गानों की वजह से फिल्म को काफी लोकप्रियता मिली।
फिल्म के गीत जावेद अख़्तर ने लिखे थे और संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था। ‘बॉर्डर’ के संदेसे आते हैं , ए जाते हुए लम्हो और मेरे दुश्मन, मेरे भाई जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। फिल्म को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी नवाजा गया था।

Related Articles

Back to top button