Breaking
एक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंगसंदपपरगट स्कैंडल: कप्तान पद छोड़ने से पैट कम्मिंस ने किया इनकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फोरम को दिया समर्थनUP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेजउत्तर प्रदेश में सपा ने सीट शेयरिंग को लेकर बनाई 7 सदस्यीय कमेटी जिसमे 2 डेटा एक्सपर्टयूपी वालों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं- आज़मकैलिफ़ोर्निया में AI साइबर खतरों की अनदेखी ke चलते OpenAI के खिलाफ मुकदमा
राष्ट्रीय

नितिन गडकरी ने रूस-यूक्रेन युद्ध को बताया तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की वजह,बोले- भारत के नियंत्रण में नहीं स्थिति

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले चार दिनों में ईंधन की कीमतों में तीन बार की गई बढ़ोतरी को सही ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति भारत सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने यहां ‘एबीपी नेटवर्क’ के सम्मेलन ‘आइडियाज ऑफ इंडिया’ में ‘न्यू इंडिया, न्यू मेनिफेस्टो-सबका साथ, सबका विकास’ सत्र में यह भी कहा कि, ”कभी-कभी हिंदुत्व को गलत तरीके से पेश किया जाता है।”

जब उनसे पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”भारत में 80 प्रतिशत तेल आयात किया जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं।” मंत्री ने कहा कि हम 2004 से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दे रहे हैं, ”जिसके साथ हमें स्वदेशी ऊर्जा उत्पादन क्षमताओं को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपना खुद का ईंधन बनाने की जरूरत है।”

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को भी 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जो पांच दिनों में चौथी वृद्धि है।

यह कहते हुए कि उच्चतम न्यायालय ने हिंदुत्व को जीवन का एक तरीका बताया है, गडकरी ने कहा कि धर्म और समुदाय एक-दूसरे से अलग हैं। उन्होंने कहा, ”तो कभी-कभी, हिंदुत्व की व्याख्या ईसाई विरोधी और मुस्लिम विरोधी के रूप में की जाती है। पिछले सात वर्षों में (मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद से) केंद्र सरकार की कोई भी योजना किसी के साथ भेदभावपूर्ण वाली नहीं रही है। हमारी योजनाओं में कोई सांप्रदायिक दृष्टिकोण नहीं था।”

Related Articles

Back to top button