Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
राज्य

कांग्रेस प्रत्याशी 149 बिसवां अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया


सीतापुर से भारतेन्दु शुक्ला की रिपोर्ट-
बिसवां/सीतापुर- कांग्रेस पार्टी विधानसभा 149 बिसवां प्रत्याशी वंदना भार्गव एवं कांग्रेस के जनप्रिय युवा नेता अभिनव राजा भार्गव, अशोक भार्गव, कांग्रेस पार्टी ऑब्जेर्वर सीतापुर,सुबी  खान व अन्य नगर पदाधिकारी कांग्रेश  ने अहमदाबाद में  अतीक अहमद एवं नसीम खान,द्वारा संचालित एक जनसभा को संबोधित किया! जिसमें उन्होंने पूर्व में किए गए कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया! उन्होंने कहा कि जो भी सामाजिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा की व्यवस्थाएं हैं एवं विश्वविद्यालय,डिग्री कॉलेज वह सभी कांग्रेश की देन   है एवं भारतीय जनता पार्टी व सपा पर जमकर निशाना साधा! वंदना भार्गव ने आम जनमानस से अपील की वह स्वयं विचार कर 23 फरवरी को उचित प्रत्याशी यानी कि मुझे  वोट देकर विजई बनाएं उनकी विजय आम जनमानस की विजय होगी! अभिनव भार्गव ने आम जनता से कहा  कि वह इस बार मेरी माता वंदना भार्गव को विजई बनाकर विधानसभा भेजें उनके जीतने की ठीक 10 दिन के अंदर आपके क्षेत्र में फ्री एंबुलेंस सुविधा स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस चालू कर दी जाएगी जिसमें समस्त प्रकार के इलाज आम जनता को मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे! और अपने कार्यकर्ताओं को लेकर न्याय पंचायत स्तर पर कार्यालय खोले जाएंगे जैसे कि आम जनमानस को रोजगार भी मिलेगा और आम जनमानस की समस्याएं उन तक बराबर पहुंचती रहेंगी! तब जाकर कहीं समस्याओं का निदान किया जा सकेगा! इसी कड़ी में सुबी खान ने  समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा!
कांग्रेस की प्रत्याशी वंदना भार्गव ने कहा कि महिलाओ के लिए रोजगार के लिए छोटे छोटे कारखाने लगवाकर तुरंत सभी लोगो को रोजगार दिया जायेगा। महिलाओं को उनका उचित सम्मान दिलाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधा बेहतर की जाएगी एवं किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी! एवं शिक्षा के स्तर में सुधार किया जाएगा! कांग्रेस के युवा नेता 
अभिनव राजा भार्गव ने कहा आपके बच्चो को बेहतर शिक्षा देना भी हम लोगो की जिम्मेदारी होगी । 
 इस मौके पर वर्तमान ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, अतीक अहमद, नसीम खान  ने उपस्थित महिलाओं,युवाओं एवं  वरिष्ठ जनों को कांग्रेस की प्रत्याशी  वंदना भार्गव को जिताने के लिए आवाहन किया एवं हाथ उठवाकर  शपथ दिलाई!
 इस दौरान उपस्थित महिलाओं युवाओं एवं वरिष्ठ जनों में  कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला!

Related Articles

Back to top button