Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

दिल्ली में आज से 8 वाँ अनलॉक, अभी भी रहेंगे स्कूल बंद

दिल्ली। कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए दिल्ली में अनलॉक-8 (Delhi Unlock-8) को लेकर नई गाइडलाइन (New Guidelines) जारी की गई है. नई गाइडलाइन के मुताबिक 26 से दिल्ली मेट्रो सेवा (Delhi Metro Train) पूरी सौ फीसदी क्षमता के साथ संचालित होगी. इसी तरह दिल्ली में डीटीसी (DTC) बसें भी अपनी पूरी क्षमता से चल पाएगी. इस दौरान फेस मास्क (Face Mask) पहनना सभी के अनिवार्य होगा.

राजधानी में अनलॉक-8 का ऐलान हो गया है. दिल्ली में 26 यानी सोमवार से अनलॉक 8 लागू होगा. इसके तहत आम लोगों कई तरह छूट मिलेंगी. दिल्‍ली की सरकार ने इस बार सिनेमाघरों को भी 50 % क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है. शिक्षण संस्‍थानों में फिजिकल प्रेजेंस की इजाजत जारी रहेगी लेकिन रेगुलर ऑफलाइन क्‍लासेज अभी शुरू नहीं होंगी यानी दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स फिलहाल बंद रहेंगे.

आपदा प्रबंधन विभाग (DDMA) ने दिल्‍ली मेट्रो को 100% क्षमता से चलने की इजाजत भी दे दी है. वहीं शादी समारोह में 50 लोगों की गिनती को बढ़ाकर भी अब 100 कर दिया गया है. दिल्ली के साप्ताहिक बाजार भी 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे. यानी कहा जा सकता है कि कल से स्कूल-कॉलेजों को छोड़कर दिल्ली में सबकुछ लगभग पहले जैसा हो जाएगा.

इस फैसले से रोजाना काम पर जाने वाले लोग खुश हैं. एक युवती ने कहा, ‘प्रतिबंधों के चलते बहुत से लोगों को सफर में परेशानी थी. मेट्रो को 50% खोलने से कोई फायदा नहीं था. अब मेट्रो को 100% क्षमता के साथ खोल दिया गया है तो यह अच्छा कदम है.’ वहीं एक डीटीसी बस कंडक्टर ने कहा लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी, लेकिन अब लोगों को राहत मिलेगी.

Related Articles

Back to top button