Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
Breaking News

महंगाई का जोरदार झटका या दीपावली धमाका रसोई गैस के दाम फिर बढे |

नई दिल्ली ; जिस ज़ोर शोर से महंगाई बढ़ रही है वो दिन दूर नहीं जब लोग कटोरा थामे सड़को पर नज़र आएंगे, परिवार चलाना बहुत ही दुर्लभ समस्या हो गई है दियासलाई से ले कर खाद्य सामग्री तक किसी जगह तो रियायत नहीं है ,अब दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका लगा है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 268 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 264 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है.
हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है. बता दें कि पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया था.देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 268 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है.
दिवाली से पहले महंगाई का बड़ा झटका लगा है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में बढ़ोतरी की है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 268 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 264 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है.

हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है. बता दें कि पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया था.
दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं. कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं.. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये है.
दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 2645 रुपये बढ़कर 2000.50 रुपये हो गई है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 268 रुपये बढ़कर 2073.5 रुपये हो गई. पहले इसकी कीमत 1805.50 रुपये थी.

मुंबई में कमर्शियल गैस के दाम में 265 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 1950 रुपये हो गई. पहले कीमत 1685 रुपये थी. चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति सिलेंडर है.

वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 265.50 रुपये बढ़कर 2133 रुपये हो गया. पहले कीमत 1867.5 रुपये थी.
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं. https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए तरह का एलपीजी सिलेंडर पेश किया है. इसका नाम कॉम्पजिट सिलेंडर (Composite cylinder) है. इस सिलेंडर का निर्माण तीन स्तर में किया गया है. अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन का बना होगा. अंदर के इस स्तर को पॉलीमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया जाता है. सबसे बाहरी स्तर भी एचडीपीई का बना होता है.

कॉम्पोजिट सिलेंडर अभी देश के 28 शहरों में वितरित किया जा रहा है. इनमें अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दार्जिलिंग, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, जालंधर, जमशेदपुर, लुधियाना, मैसूर, पटना, रायपुर, रांची, संगरूर, सूरत, तिरुचिराप्पल्ली, तिरुवल्लूर, तुमकुर, वाराणसी और विशाखापट्टनम शामिल हैं. कॉम्पजिट सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में आ रहा है. देश के अन्य शहरों में भी यह सिलेंडर जल्द ही सप्लाई होगा.

Related Articles

Back to top button