Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
बिहार

बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार,लोकतंत्र में जनता मालिक,जनता ने सुनाया अपना फैसला ,मुख्यमंत्री ।

पटना: बिहार विधानसभा उपचुनाव की पलटी काया को देख कर ज्यादा हैरानी नही हुई है जिस तरह के हालात थे उनको अनदेखा नही किया जा सकता है, जैसा की सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेडीयू (JDU) ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की है. कुशेश्वरस्थान में पार्टी उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने जहां भारी मतों के अंतर के साथ जीत हासिल की है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान से जेडीयू (JDU) और एनडीए (NDA) के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी और तारापुर से उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह को जीत दिलाने लिए बिहार की जनता को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है ।वहीं, तारापुर सीट पर आरजेडी ने जेडीयू को कांटे की टक्कर दी है. हालांकि, जेडीयू अपनी दोनों सीट बचाने में सफल रही है. इधर, पार्टी उम्मीदवारों की चुनाव में जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को थैंक्यू कहा है.

इधर, चुनाव में हार का सामने करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” हमने मजबूती के साथ दो सीटों पर चुनाव लड़ा. पांच सत्ताधारी पार्टियों के गठबंधन के विरुद्ध आरजेडी ने पहले से अधिक मत प्राप्त किए. मतदाता मालिकों का हार्दिक धन्यवाद. सत्ता में बैठ गांव के हालात को भूल गए लोगों को कथित विकास का दर्शन कराया. बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव होकर रहेगा।
बता दें कि बिहार के तारापुर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार राजीव सिंह को कुल 78,966 वोट मिले हैं. जबकि आरजेडी उम्मीदवार को केवल 75,145 वोट ही मिले हैं. इस सीट पर जेडीयू ने 3821 वोट से आरजेडी को हराया है. जबकि कुशेश्वरस्थान सीट पर जेडीयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने 12 हजार से भी अधिक वोटों से आरजेडी उम्मीदवार को हरा कर जीत हासिल की है.

Related Articles

Back to top button