Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेश

बीजेपी सरकार हर जगह विफल, चुनाव के लिए कोई मुद्दा पास नही, काजल निषाद ।

गोरखपुर: गोरखपुर पहुंची फिल्म स्टार काजल निषाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार गोरखपुर आई, इस दौरान काजल ने सीएम योगी पर जोरदार हमला बोला है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो बाबा हैं और अपना पूजा पाठ करें। जब उनसे सवाल किया गया कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी अपने 5 साल के विकास को मुद्दा बनाएगी तो उन्होंने कहा कि भाजपा किन मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएगी. विकास कहां है? हाथरस, पीलीभीत, उन्नाव में हुई घटनाएं जनता के सामने हैं। कोरोना काल में इलाज के अभाव में जो मौतें हुई। हिंदू और मुस्लिम सब एक साथ दफन हो रहे थे। यह सरकार की विफलता को ही दिखाता है।

काजल निषाद ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बन रही है। वर्तमान सरकार हर मुद्दे पर फेल हुई है। चाहे महंगाई का मुद्दा हो, महिला सुरक्षा का मुद्दा हो, रोजगार की बात हो या फिर केंद्र सरकार के द्वारा नोटबंदी जैसे तमाम मुद्दों पर उन्होंने सरकार को घेरा। काजल ने इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और वर्तमान सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button