Breaking
सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारी
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

समाजवादी को याद आए भगवान परशुराम, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे होगा आगमन।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समय कम है और मनाने के लिए जातियाँ बहुत, अब कम समय में यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाना भी आवश्यक है विधानसभा चुनाव आते ही ब्राह्मणों को साधने के लिए समाजवादी पार्टी का ‘परशुराम’ प्रेम जाग गया है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी अब सुल्तानपुर (Sultanpur) में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे 108 फीट ऊंची भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने जा रही है. ताकि सीएम योगी आदित्यनाथ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सफर करने वाले सपा की ओर से लगवाई गई परशुराम की मूर्ति देख सकें.11 दिसंबर को तारीख तय की गई है.

मूर्तिकार राजकुमार पंडित कर रहे मुर्ति को तैयार
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण नेता लम्भुआ से विधायक रहे संतोष पांडेय भगवान परशुराम की मूर्ति तैयार करवा रहे हैं. जयपुर के मशहूर मूर्तिकार राजकुमार पंडित परशुराम की मूर्ति को तैयार कर रहे हैं. सपा मूर्ति के स्थापना के दिन एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी करने वाली है, जिसमें यूपी के तमाम महामंडलेश्वर भी शामिल हो सकते हैं.

इसके अलावा यहां पर एक जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें शामिल होने के लिए ब्राह्मण वर्ग को विशेष न्योता दिया जाएगा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर ब्राह्मणों को रिझाने के लिए 11 दिसंबर को सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की तैयारी में हैं.

उत्तर प्रदेश के सवर्णों की बात करें तो इनकी संख्या 19 फीसदी के आसपास है. इनमें ब्राह्मण सबसे ज्यादा प्रभावी हैं. पश्चिमी यूपी के वोटरों में इनकी संख्या 20 फीसदी की है, जबकि कुल आबादी 12 फीसदी के आसपास है. यही वजह है कि अब इस वोट बैंक पर सबकी नजर है. कुछ महीने पहले प्रदेश के सियासत के केंद्र में ब्राह्मण थे. सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों को लेकर घोषणाएं कर रहे थे. इस ब्राह्मण सियासत में सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने की घोषणा की थी.

Related Articles

Back to top button