Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
स्पोर्ट्स

तोड़ा कपिल देव का 40 साल पुराना ये रिकॉर्ड, पंत ने किया कमाल

रांची। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने मैच में अपनी पकड़ और ज्यादा मजबूत कर ली है. इस मैच में ऋषभ पंत में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.  ऋषभ पंत ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट (गुलाबी गेंद मैच) के दूसरे दिन खेल के सबसे लंबे प्रारूप में एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक (28 गेंदों में 50 रन) मारने के बाद इतिहास रच दिया.

पंत ने आकर तुरंत विस्फोटक बल्लेबाजी की और आक्रामक रुख के साथ पिच के विपरित हलचल पैदा कर दी और श्रीलंकाई गेंदबाजों का मनोबल गिरा दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक तक पहुंचने के लिए सात चौके और दो छक्के लगाए और महान कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

कपिल ने 1982 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 30 गेंदों में 50 रन बनाए थे और उसके बाद शार्दुल ठाकुर, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 31 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं. जिन्होंने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह-उल-हक (21 गेंद) के नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अबू धाबी में यह उपलब्धि हासिल की थी.

Related Articles

Back to top button