Breaking
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोट
एजुकेशन

आया संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का नोटिफिकेश, जानें योग्यता व अन्य डिटेल

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (UPSC CMS 2022) का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है.

कैलेंडर के मुताबिक सीएमएस 2022 पंजीकरण 26 अप्रैल, 2022 को समाप्त होगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख से पहले आवेदन करना होगा. माना जा रहा है कि आयोग की तरफ से इस भर्ती के जरिए 800 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा.

जरुरी तारीख
– चिकित्सा सेवा परीक्षा तिथि 17 जुलाई, 2022 निर्धारित की गई है.
– यूपीएससी सीएमएस नोटिफिकेशन 6 अप्रैल, 2022 (आज)
यूपीएससी सीएमएस पंजीकरण 6 अप्रैल, 2022 से शुरू हो रहे हैं.
– सीएमएस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2022 है.
– एडमिट कार्ड 5 जुलाई 2022 तक जारी हो सकते हैं.

आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को एमबीबीएस परीक्षा के लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा में पास होना जरूरी है. फाइनल एमबीबीएस परीक्षा दे चुके या उसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के योग्य हैं.

Related Articles

Back to top button