Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
राष्ट्रीय

पिछले 7 दिन में नोएडा में 44 बच्चे संक्रमित, कोरोना ने बढ़ाई मुश्किल

नॉएडा। कोरोना वायरस (Coronavirus) ने लोगों की चिंता को एक बार फिर से बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में पिछले 7 दिन में 44 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. لعبة بلاك جاك مجانية इस बीच लोगों से सावधानी बरतने और कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 7 दिन में 44 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं, जिनमें से 16 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं. नोएडा में कोरोना के कुल मामले 167 हैं. العاب تجيب فلوس प्रभावित बच्चों का प्रतिशत 26.3 है.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस के 44 नए मामलों की पुष्टि हुई थी, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल थे. प्रशासन की तरफ से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है.

पूरे भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 949 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,39,972 हो गई है. वहीं, एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 11,191 पर पहुंच गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना से मौत के 6 और मामले सामने आने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,743 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में 133 की बढ़ोतरी हुई. रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत हो गया है. كازينو ٨٨٨ आंकड़ों के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 0.26 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.25 प्रतिशत हो गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं.

Related Articles

Back to top button