Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
मनोरंजन

दिमागी कसरत करा देगी अरशद वारसी-बरुण सोबती की ‘असुर 2’

नई दिल्ली। अरशद वारसी (Arshad Warsi) और बरुण सोबती (Barun Sobati) स्टारर वेब सीरीज असुर एक बार फिर नए सीजन के साथ लौट आई है. मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज असुर 2 के दो एपिसोड हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किए गए हैं. असुर 2 के पहले एपिसोड्स रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चारों तरफ सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज के चर्चे होने लगे हैं. असुर 2 (Asur 2 New Episode) को लेकर ट्विटर पर लोग खूब कमेंटबाजी कर रहे हैं, लोगों का कहना है कि यह सीजन पहले वाले से भी ज्यादा दमदार है, इसमें सस्पेंस, थ्रिल, एआई टैक्नॉलजी, माइथोलॉजी, कलयुग विष्णु के 10वें अवतार सभी को इस तरह से पेश किया गया है कि देखने वालों के दिमाग के पुर्जे खुल जाएंगे.

असुर 2 में अरशद वारसी (Arshad Warsi Movies) और बरुण सोबती की एक्टिंग का दम देखने को मिल रहा है. ट्विटर पर लोग कहानी के साथ-साथ एक्टर्स के काम की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. तीन साल बाद असुर अपने सीजन 2 को लेकर लौटा है.

असुर 2 (Asur 2 New Episodes) के पहले दो एपिसोड लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. असुर 2 को लेकर ट्वीटर पर लोगों का कहना है कि इस सीजन में भी धनंजय राजपूत यानी अरशद वारसी का काम बहुत ही बेहतरीन है. वहीं निखिल नायर यानी बरुण सोबती का किरदार अपने दिमाग का जिस तरह से इस्तेमाल करता है, उसकी जमकर इंटरनेट पर तारीफ हो रही है. असुर 2 में धनंजय और निखिल अलग-अलग नहीं बल्कि मिलकर शुभ को पकड़ने की प्लानिंग करते हैं. शुभ जो सीरियल किलिंग कर रहा है, वह मुद्दा दूसरे सीजन में नेशनल लेवल का बन जाता है.

Related Articles

Back to top button