Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
अंतर्राष्ट्रीय

America में ओडिशा रेल हादसे पर राहुल गाँधी बोले , हमने कभी अंग्रेजों को जिम्मेदार नहीं ठहराया

 

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

न्यूयार्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भविष्य के बारे में कभी बात नहीं करते और हमेशा अपनी विफलताओं के लिए अतीत में किसी न किसी को दोषी ठहराते हैं. राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीयों को संबोधित करते हुए ये बात कही. न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ने ओडिशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए 60 सेकंड का मौन रखा.

गौर करने की बात है कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 288लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. कुछ लोग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कांग्रेस के मंत्री का नाम लिए बिना कहा, मुझे याद है कि कांग्रेस के शासन के दौरान एक ट्रेन हादसा हुआ था. उस समय कांग्रेस ने यह नहीं कहा था कि ट्रेन हादसा अंग्रेजों की गलती की वजह से हुआ. कांग्रेस के मंत्री ने कहा था, यह मेरी जिम्मेदारी है और मैं इस्तीफा दे रहा हूं. हमारे देश में यही समस्या है हम बहाने बनाते हैं, हम सच्चाई को स्वीकार कर उसका सामना नहीं करते.

राहुल ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) दूरदर्शी नहीं हैं. राहुल ने कहा, वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) गाड़ी चलाने की कोशिश कर रहे हैं… भारत की गाड़ी और वह पीछे (शीशे में) देखकर गाड़ी चला रहे हैं. इसलिए उन्हें समझ नहीं आ रहा कि गाड़ी लड़खड़ा क्यों रही है और आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही है. बीजेपी और आरएसएस के साथ भी यही है, सभी के साथ. आप मंत्रियों की बातें सुनें, प्रधानमंत्री की बात सुनें. आप उन्हें कभी भविष्य के बारे में बात करते नहीं पाएंगे. वे केवल अतीत की बात करते हैं.

वे कभी भविष्य की बात नहीं करते, वे केवल अतीत की बात करते हैं और अपनी विफलताओं के लिए हमेशा अतीत में किसी को दोषी ठहराते हैं.  कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है- एक जिस पर कांग्रेस विश्वास करती है और दूसरी जिसे बीजेपी तथा आरएसएस मानती है.

राहुल ने कहा, इसे समझाने का सबसे सरल तरीका यह है कि एक तरफ आपके पास महात्मा गांधी हैं और दूसरी तरफ नाथूराम गोडसे. उन्होंने अमेरिका में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय की भी सराहना की.

राहुल ने कहा, जितने भी महान लोग भारत से हुए हैं, आप देख सकते हैं कि उन सभी में कुछ खास गुण हैं. उन्होंने सत्य की खोज की, उसका प्रसार किया और उसके लिए संघर्ष किया. वे सभी लोग विनम्र थे और उनमें किसी प्रकार का अहंकार नहीं था. अमेरिका में भारतीयों ने इसी तरह काम किया है और इसीलिए यहां भारतीय सफल हैं. मैं इसके लिए आपका बेहद सम्मान करता हूं.

Related Articles

Back to top button