Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ पूरा इंडिया गठबंधन एकजुट है। भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। भाजपा जब चुनाव जीतने में सक्षम नहीं होती तो चुनाव आयोग के साथ मिलकर धांधली का सहारा लेती है। वह लगातार साजिश और षड्यंत्र रच रही है।

रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘वोट-बचाओ, देश-बचाओ’ विशाल महारैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश कर रही है, जबकि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। पूरे देश में इंडिया गठबंधन को जिस तरह व्यापक समर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त सबसे अहम कड़ी हैं। इस काम में देश की एक कंपनी भी सहयोग कर रही है। इन साजिशों का अंत होकर रहेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग विश्व गुरु बनने की बात करते थे, वही आज वोट चोरी में लगे हैं। जो लोग इन गड़बड़ियों को उजागर करते हैं और उनके खिलाफ आवाज उठाते हैं, भाजपा सरकार उनके विरुद्ध साजिश रचती है। जब देश के युवा और नौजवान भाजपा की इन साजिशों के खिलाफ दिल्ली पहुंचे तो सरकार ने उन पर अत्याचार किया और लाठियां बरसवाईं। नौजवान अपने ऊपर पड़ी लाठियों को कभी नहीं भूलेंगे। भाजपा की सत्ता से विदाई निश्चित है और अब उसके लोग बचने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का पाप कर रही है। भाजपाइयों को याद रखना चाहिए कि पाप करने वालों का अंत निश्चित होता है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर के नाम पर चंदा चोरी और चढ़ावे की चोरी हुई। राम धन की लूट की गई। चंदा और चढ़ावे की चोरी करने वालों का केवल नाश ही नहीं, बल्कि सर्वनाश होने वाला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वोट चोरी और मतदाता सूची में हेराफेरी की बात अब भाजपा के नेता भी स्वीकार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि प्रदेश में हिन्दुओं के 1 करोड़ 27 लाख वोट कट गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में वोट कटने की जानकारी मिलने के बाद अब वे इसका ठीकरा दिल्ली वालों पर फोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री को भी पता है कि भाजपा चुनाव हारने जा रही है। 1 करोड़ 27 लाख वोट कटने का मतलब है कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर औसतन 31 हजार वोट कम हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए विधान परिषद चुनाव में वाराणसी में डबल इंजन सरकार को दोहरी हार का सामना करना पड़ा है। जो लोग भाजपा को अंगद का पैर बता रहे हैं, उन्हें भी मालूम है कि प्रदेश में अब भाजपा की जमीन नहीं बची है। इस बार काशी में भाजपा को दोहरी हार मिली है। वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, लेकिन वहां की जनता ने भाजपा को डबल जीरो दिया। भाजपा एक बार हारने के बाद भी संतुष्ट नहीं हुई और रिकाउंटिंग कराई, लेकिन दोबारा भी उसे हार का सामना करना पड़ा। भाजपा वाराणसी में भी चंडीगढ़ जैसी चाल चलना चाहती थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी। अंत में उसे डबल जीरो ही मिला।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव लूटा है। बंगाल विधानसभा चुनाव की तस्वीरें लोग कभी नहीं भूल सकते। चुनाव से पहले एसआईआर के जरिए लाखों मतदाताओं के नाम वोटरलिस्ट से हटवाए गए। इसके बाद बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर मतदाताओं को डराया और धमकाया गया तथा चुनाव में धांधली की गई।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग हार मानने वाले नहीं हैं। भाजपा की हर साजिश और षड्यंत्र के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा और उसे हर हाल में परास्त किया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की वोट चोरी को पकड़ा था। उस समय वोट चोरी और चुनावी धांधली के कारण समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन पाई थी। मतदाता सूची से समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बड़ी संख्या में नाम हटा दिए गए थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की तो आयोग ने उल्टा पार्टी को ही नोटिस भेज दिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पीडीए प्रहरियों ने बूथ स्तर पर जाकर हजारों ऐसे मतदाताओं की पहचान की, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था, लेकिन

Related Articles

Back to top button