Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
अंतर्राष्ट्रीय

US में बिना मास्क के नजर आए कुछ नेता, तो कुछ सांसदों ने जताई आपत्ति

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

वॉशिंगटन। अमेरिका में कोविड वैक्‍सीन के दोनों डोज ले चुके लोगों के लिए मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म होने के बाद कई यहां नेता बिना मास्क लगाए नजर आए. अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइेडन ने कहा कि आखिरकार बिना मास्क लगाए रहना ऐसा लगता है ‘जैसे हम आगे बढ़ रहे हों’. वहीं, एक रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा कि ‘मास्क न लगाने से अच्छे से बातचीत करने में मदद मिलती है.’ 

वहीं शुक्रवार को सदन में सीनेटर्स ने सभी 435 सदस्यों को कोविड-19 वैक्‍सीन न लगने तक मास्क पहनने की जरूरत पर आपत्ति जताई. जबकि सरकार वॉशिंगटन में नए संघीय दिशा-निर्देश जारी करने पर काम कर रही है ताकि मास्‍क पहनने के नियमों में ढील दी जा सके.

हालांकि कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) के डॉ. ब्रायन मोनहैन द्वारा जारी किए गए ज्ञापन के मुताबिक Senators को सदन में मास्क पहनना होगा. वे केवल सदन में भाषण देते वक्त ही अपने मास्क उतार सकते हैं लेकिन इसके बाद उन्हें पूरे समय मास्क पहनना होगा.

हाल ही में एक सर्वेक्षण से पता चला कि सदन में करीब हर 4 में से 1 सीनेटर को दोनों टीके नहीं लगे हैं. यहां तक कि राष्ट्रपति जो बाइडेन भी बिना मास्क लगाए गए देखे गए हैं. पत्रकारों द्वारा यह पूछने पर कि क्या वह मास्क लगाए बिना ही अपने कामकाज कर रहे हैं, तो इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया था.  

इस बीच करीब एक साल बाद पहली बार पत्रकार व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी की प्रेस ब्रीफिंग में बिना मास्क लगाए गए. वहीं पेंटागन ने भी शुक्रवार को एलान किया कि वैक्‍सीन के दोनों डोज ले चुके रक्षा विभाग के कर्मचारियों को अब अंदर या बाहर मास्क पहनने की जरूरत नहीं है.

Related Articles

Back to top button