Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

आज से जंतर-मंतर पर किसानो प्रदर्शन, आंदोलन में अब तक 537 किसानों की मौत

नई दिल्ली। बीते आठ महीनों से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान संगठन अब 22 जुलाई से मानसून सत्र खत्म होने यानी 13 अगस्त तक रोज संसद के करीब जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे ‘किसान संसद’ का नाम दिया है।  दूसरी तरफ संसद में सरकार के जरिए दिए गए जवाब कि ‘किसान आंदोलन के दौरान हुई किसानों की मौत का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है’ की निंदा करते करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि 10 जुलाई तक 537 किसान शहीद हो चुके हैं।

‘किसान संसद’ के लिए रोजाना करीब 200 प्रदर्शनकारी 5 बसों में बैठ कर सुबह सिंघु बॉर्डर से रवाना होंगे और जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर शाम 5 बजे वापसी करेंगे। प्रदर्शनकारी जत्थे

में देशभर के किसान संगठनों के प्रतिनिधि होंगे।  असामाजिक तत्वों को दूर रखने के लिए सभी प्रदर्शनकारियों को परिचय पत्र दिया जाएगा। निगरानी के लिए किसान संगठन के स्वयंसेवक भी रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार संसद के पास प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से लिखित इजाजत नहीं मिली है।  पहले दिन के प्रदर्शन के लिए कल सुबह 8 से 9 बजे के बीच कजारिया टाइल्स, सिंघु बॉर्डर स्थित संयुक्त किसान मोर्चा के दफ्तर से किसानों का जत्था रवाना होगा।  संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का कहना है कि संसद के करीब पुलिस जहां इजाजत देगी, वहां हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। 26 जनवरी के बवाल से सबक लेते हुए किसान संगठन पूरी एहतियात बरत रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा बल भी किसानों के प्रदर्शन को लेकर चौकन्ने हैं।

आंदोलन के दौरान किसानों की हुई मौत के आंकड़े को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘यह शर्मनाक और खेदजनक बात है कि सरकार कह रही है कि आंदोलन के दौरान मारे गए आंदोलनकारी किसानों की संख्या का उसके पास कोई आंकड़ा नहीं है।  यह सच हो सकता है कि इस कठोर सरकार ने रिकॉर्ड नहीं रखा होगा।बीते 10 जुलाई तक 537 किसान शहीद हो चुके हैं।’ एक ब्लॉग साइट (humancostoffarmersprotest.blogspot.com) का पता साझा करते हुए मोर्चा ने कहा है कि इस पर सभी मृत किसानों की जानकारी उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button