Breaking
INDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मतपत्र से चुनाव कराने की मांगCJP के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी, BNSS की धारा 163 लागूराहुल गाँधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू का 14 अगस्त 1947 में दिया ऐतिहासिक भाषण पढ़ाज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी होनी चाहिए- ममताइंडिया गठबंधन के सांसदों का विजय चौक पर प्रदर्शनCJP प्रोटेस्ट- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा हथौड़ी से मक्खी ना मारें?नेता विपक्ष राहुल गाँधी के साथ राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं विपक्ष के 10 सांसद,अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में देर रात आया कार्डियक अरेस्टमुख्य चुनाव आयुक्त विरोध प्रदर्शन: राहुल गाँधी हिरासत में, सड़क पर लेटीं प्रियंकाप्रधानमंत्री मोदी ने कहा We Will Do it , राहुल ने कहा its done bro
दिल्ली/एनसीआर

दिल्ली में रहेंगी ज्वेलर्स की दुकानें बंद, 10 हजार दुकानों पर पड़ेगा असर

Delhi: नए हॉल मार्क नियम के चलते ज्वेलर्स की दुकानें बंद रहेंगी.एक दिन के सांकेतिक विरोध के रूप में बड़े बाजारों से लेकर रिहायशी कालोनियों में चलने वाली दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। दिल्ली की द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने टास्क फोर्स के एक दिन के सांकेतिक बंद का समर्थन किया है। इसकी कड़ी में सोमवार को दिल्ली की दस हजार ज्वेलरी की दुकानें बंद रहेगी।

 

द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने कहा कि सरकार ने 16 जून से 256 जिलों मे अनिवार्य हालमार्किंग की व्यवस्था लागू की है हम ज्वेलर्स उसका स्वागत करते हैं। अनिवार्य हालमार्किंग की वर्षों से की जा रही मांग को इस सरकार ने पूरा किया है, लेकिन इसे नीति आयोग की गोल्ड रिपोर्ट के अनुसार लागू नहीं किया गया जिससे व्यापार ठहर गया हैं।

 

हालमार्किंग के साथ एचयूआइडी को ज्वेलर पर थोपना ठीक नहीं है। जब हम आभूषणों को भारत मानक ब्यूरो द्वारा अधिकृत हाल मार्क सेंटर से हालमार्क करा रहे हैं तो फिर एचयूआइडी की आवश्यकता नहीं है। यह एक प्रशासनिक प्रक्रिया हैं जिसमे समय भी ज्यादा लगता हैं। ज्वेलर को प्रत्येक ज्वेलरी बीआइएस के पोर्टल पर ग्राहक के नाम ट्रांसफर करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संबंध में एक कमेटी बनाई थी लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी नए नियमों को अधिसूचित नहीं किया गया है। जबकि बैठकों में अधिकारी मौखिक रूप से ज्वेलर्स की बातों से संतुष्ट हैं। सिंघल ने कहा कि कंप्यूटर पर प्रत्येक वस्तु की एंट्री करेंगे तो हम अपना मूल काम कब करेंगे।

Related Articles

Back to top button