Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
अर्ली बिज़नेस

पोस्ट ऑफिस से कमाए डबल रकम, जाने इसे कमाने का तरीका

Delhi: पोस्ट ऑफिस में निवेश सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. अगर आप भी निवेश कि प्लानिंग कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपका पैसा सेक्योर और सुरक्षित रहे तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस बेस्ट है.Post Office की योजनाओं की सबसे खास बात होती है कि यहां आपका पैसा डूबेगा नहीं. और साथ ही सरकार ने सितंबर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में आपका मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की सभी बचत योजनाओं के बारे में, जिसमें अगर आप पैसा लगाते हैं तो जल्दी ही आपका पैसा डबल हो जाएगा.

 

1. Post Office टाइम डिपॉजिट

 

पोस्ट ऑफिस की 1 साल से लेकर 3 साल तक की टाइम डिपॉजिट (TD) पर 5.5 परसेंट का ब्याज मिल रहा है. अगर आप इसमें निवेश करते हैं तो आपका पैसा करीब 13 साल में डबल हो जाएगा. इसी तरह 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर आपको 6.7 परसेंट का ब्याज मिल रहा है. इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो आपका पैसा करीब 10.75 साल में डबल होगा.Post Office सेविंग बैंक अकाउंट

 

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में अगर आप अपना पैसा रखते हैं तो आपको पैसा डबल होने में लंबा इंतजार करने पड़ सकता है. क्योंकि इसमें 4.0 परसेंट सालाना ही ब्याज मिलता है, यानी आपका पैसा 18 साल में डबल होगा.

 

3. Post Office रिकरिंग डिपॉजिट

 

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर आपको अभी 5.8 परसेंट ब्याज दिया जा रहा है, ऐसे में इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 12.41 साल में डबल होगा.

 

4. Post Office मंथली इनकम स्कीम

 

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) पर इस वक्त 6.6 परसेंट का ब्याज मिल रहा है, इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 10.91 साल में डबल होगा.

 

5. Post Office सीनियर सिटिजंस सेविंग्स स्कीम

 

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) इस वक्त 7.4 परसेंट का ब्याज दिया जा रहा है. आपका पैसा इस स्कीम में करीब 9.73 साल में डबल होगा.

Related Articles

Back to top button