Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेश

आज कल्याण सिंह के दाह संस्कार में पहुंचेंगे कई बड़े दिग्गज

UP: कल्याण सिंह के आज दाह संस्कार में पहुंचेंगे बड़ी दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार आज (सोमवार) बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर होगा. उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हाेंगे.कल्याण सिंह के बेटे और भारतीय जनता पार्टी से सांसद राजवीर सिंह ने यह जानकारी दी है.

 

राजवीर सिंह ने आजतक से बातचीत में कहा है कि कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती भी शामिल होंगी. कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से निकलेगी.

 

कल्याण सिंह की शवयात्रा उनके पैतृक गांव अतरौली होते हुए बुलंदशहर नरौरा के राज घाट तक 3 बजे तक पहुंचेगी. वहीं राज घाट पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो गई हैं. पूर्व सीएम कल्याण सिंह साल 2004 में बुलंदशहर सीट से सांसद रहे थे. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे.अंतिम यात्रा में होगी भारी भीड़

 

पूर्व सीएम कल्याण सिंह 2004 में बुलंदशहर सीट से सांसद रहे थे. 1996 में जनपद की डिबाई सीट से विधायक भी चुने गए. नरौरा जहां अंतिम संस्कार होना है वह डिबाई विधासभा क्षेत्र में आता है. 1996 में कल्याण सिंह यहीं से विधानसभा चुनाव जीते थे. उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना हैं.

 

शनिवार को हुआ था निधन

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया था. 89 वर्ष के कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे. डेढ़ महीने पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था. उनकी हालत हर दिन बिगड़ती गई और शनिवार को निधन हो गया.

 

अंतिम दिनों तक हॉस्पिटल में लगा रहा था बीजेपी नेताओं का तांता

 

एसपीजीआई हॉस्पिटल में उनकी बीमारी के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री अमित शाह जैसे दिग्गज नेताओं ने हाल जाना था. सीएम योगी लगातार कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का जायजा लेने अस्पताल जाते रहे. इसके अलावा बीजेपी के अन्य दिग्गजों ने भी कल्याण सिंह का हाल लिया था.

Related Articles

Back to top button