Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
एजुकेशनदिल्ली/एनसीआरराज्य

1सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र जाएंगे स्कूल

नई दिल्ली। दिल्ली में 1 सितंबर से स्कूल फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। पहले चरण में 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। वहीं कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8 सितंबर से स्कूल खोल दिए जाएंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी यानी डीडीएमए की बैठक में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि स्कूलों को खोलने से पहले, इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश बनाने के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी बनाई गई थी। एक्सपर्ट कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फेज मैनर में छात्रों के लिए स्कूल फिर से खोले जाने चाहिए।

कमेटी की इसी रिपोर्ट के आधार पर ही दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) की बैठक में 1 सितंबर से स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है।

डीडीएमए की बैठक में एक्सपर्ट कमिटी की इस रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद यह तय किया गया कि 1 सितंबर से कक्षा 9 से कक्षा 12 के छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे। डीडीएमए के मुताबिक 8 सितंबर से छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। अभी दिल्ली के स्कूलों में फिलहाल 10वीं 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को दाखिला, प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल संबंधित गतिविधियों के लिए आने की अनुमति है। हालांकि इस दौरान स्कूल्स छात्रों को विद्यालय परिसर में आने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं।

दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आई है। कोरोना संक्रमण के मामलों में आई इसी कमी को देखते हुए ही राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस बीच राज्य सरकार का कहना है कि स्कूल रिओपनिंग को लेकर कोरोना प्रोटोकॉल नियमों व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा।

कमजोर पड़ती कोरोना की लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उड़ीसा राजस्थान कर्नाटक त्रिपुरा आदि राज्यों में भी स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दरअसल कोविड -19 मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। इसको देखते हुए ही विभिन्न राज्य सरकारों ने अलग-अलग तारीखों से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी भी अधिकांश स्थानों पर छात्रों को अनिवार्य रूप से स्कूल में उपस्थिति रहने के लिए नहीं कहा गया है।

Related Articles

Back to top button