Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
लाइफ स्टाइलहेल्थ

सेहत ही नहीं खूबसूरती भी बढ़ाता है प्याज

वैसे तो प्याज खाने के कई फायदे हमें पता है लेकिन क्या आपको पता है प्याज स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ खूबसूरती भी बढ़ाता है।प्याज काटते समय आंखों से आंसू टपकते हैं, ऐसा प्याज में मौजूद सल्फर की वजह से होता है। इस सल्फर में एक तेल मौजूद होता है, जो कि एनीमिया को ठीक करने में सहायक होता है। खाना पकाते समय यही सल्फर जल जाता है, इसलिए ऐसे में कच्चा प्याज खाना चाहिए।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

प्याज हमारे मस्तिष्क को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें पाए जाते वाले कई प्रकार के मिनरल्स दिमाग में पहुंचने वाले वायरस को खत्म करने में सहायक होते हैं। ऐसा इसकी गंध में पाए जाने वाले यौगिक के कारण होता है। साथ ही यह दिमाग की कोशिकाओं को लचीला भी बनाता है।

पथरी से दे छुटकारा

गुर्दे या गॉल ब्लैडर की पथरी निकालने में प्याज का रस काफी प्रभावी होता है। प्याज के रस में चीनी मिलाकर शरबत की तरह पीने से पथरी बाहर निकल जाती है।

बालों का गिरना थामे

बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज बहुत ही असरकारी होता है। सिर की त्वचा पर प्याज का रस लगाने से बालों का गिरना बंद होता जाता है। साथ ही रूसी की समस्या भी दूर होती है।

खानपान की गलत आदतें और आधुनिक लाइफस्टाइल हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव डालती हैं। यह धीरे-धीरे हमारी कोशिकाओं को बेअसर कर देती हैं। कोशिकाओं को होने वाले नुकसान के कारण कैंसर होता है। प्याज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स कोशिकाओं के नुकसान को रोकते हैं। साथ ही कैंसर कारकों को पनपने नहीं देते। इसलिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को दूर रखने के लिए प्याज का सेवन उत्तम है।

Related Articles

Back to top button