Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

कर्नाटक सरकार की मुसीबत बना हिन्दू महासभा का नेता गिरफ्तार , मुख्यमंत्री से कही ये बात…

कर्नाटक के मेंगलुरु में हिंदू महासभा के नेता धर्मेंद्र और उनके दो साथियों को मुख्यमंत्री से अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।उनपर एक दिन पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को एक मंदिर गिराने पर धमकी देने का आरोप है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था, “हमने गांधी को नहीं बख्शा, आप कौन हैं?” यह टिप्पणी संगठन के राज्य महासचिव धमेंद्र ने एक संवाददाता सम्मेलन में की थी, जिसमें भाजपा सरकार को परेशानी में डाल दिया। इस बयान के साथ सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद मैसूर के नंजनगुढ में एक मंदिर तोड़े जाने के बाद आलोचनाओं से घिर गई है।
पत्रकारों से बात करते हुए धमेंद्र ने कहा था, “हम इसकी (मंदिर गिराने की) अनुमति नहीं देंगे। हमने गांधी को नहीं बख्शा? फिर आप कौन हैं? यदि गांधीजी की हत्या हो सकती है तो क्या आपको लगता है कि हम आपके साथ ऐसा नहीं कर सकते?”
धमेंद्र ने आंगनबाड़ी के बच्चों को अंडे बांटने में भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए आगे कहा था, “कृपया याद रखें कि यह बसवराज बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा और शशिकला जोले के लिए काफी मुश्किल होगा। आपने पहले ही अंडे चुरा लिए हैं और इसके जरिए पैसे कमाए हैं। कम से कम मंदिरों को तो छोड़ दें। हम अंडा घोलाटो को लेकर आपके खिलाफ पहले ही कोर्ट जा चुके हैं। ”
बता दें कि इस पूरे मामले में राज्य महासचिव धमेंद्र के साथ उनके दो सहयोगी पवित्रन और प्रेम पुलाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेंगलुरु पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 153 ए (धर्म, जाति, जन्म, स्थान, निवास, भागा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button