Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
उत्तर प्रदेश

खून के रिशतों ने किया खून, बेटे की मरी आत्मा पिता को उतारा मौत के घाट ।

गोंडा जिले के थाना धानेपुर के ग्राम अहिरनडीह में बहु और बेटों ने मिल कर रिटायर चपरासी की हत्या कर दी । छोटे बेटे ने अपने ही सगे भाइयों, भाभी व भतीजों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतक हीरालाल भैया (65) हरिभानदत इंटर कॉलेज धानेपुर से चपरासी के पद रिटायर होकर अपने पैतृक गांव में ही रह रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेकर नमूने लिए हैं। थानाध्यक्ष धानेपुर शेषमणि पांडे ने बताया कि मृतक के छोटे पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम पूरे पंडित वृंदावन के मजरा अहिरनडीह ने दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने माता-पिता को लेकर दवा कराने गोंडा गया था और इसके बाद उन्हें अपने पैतृक गांव पूरे पंडित वृंदावन के अहिरनडीह में छोड़कर वापस गोंडा चला गया।

सोमवार की रात मां ने मोबाइल से सूचना दी कि जमीन के बंटवारे को लेकर परिजन राम सुरेश यादव पुत्र हीरालाल, प्रदीप यादव पुत्र हीरालाल, हरिशंकर यादव पुत्र प्रदीप यादव, विद्या देवी पत्नी राम सुरेश यादव, नंदकिशोर यादव पुत्र राम सुरेश यादव ने झगड़ा व मारपीट की और पिता को लेकर कहीं गायब हो गए।

सूचना पाकर वह तुरंत अपने पैतृक गांव पहुंचा और खोजबीन करने लगा। उसे पिता का शव दशरथ लाल के खेत में चित पड़ा मिला। उनके सिर से खून बह रहा था और मांस के चीथडे आसपास पड़े हुए थे। युवक ने बताया कि मेरे पिता की हत्या कर दी गई है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button