Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, पीयूष गोयल ने दिलाई सदस्यता

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इससे पहले जितिन प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद से उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं.

जितिन प्रसाद सबसे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिलने पहुंचे थे, इसके बाद उनके साथ जाकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. जितिन यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और हाल के विधान सभा चुनाव में बंगाल के प्रभारी थे, जहां पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था.

इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा था कि आज कोई बड़ा नेता शामिल होने वाला है. अनिल बलूनी ने हालांकि किसी के नाम का ऐलान नहीं किया था. लेकिन काफी पहले से सिंधिया कैंप के माने जाने वाले जितिन प्रसाद के बीजपी में शामिल होने के कयास लग रहे थे. यूपी से आने वाले प्रसाद को कांग्रेस में तवज्जो मिलना भी कम हो गई थी. उनके बीजेपी ज्वॉइन करने से आगामी यूपी विधान सभा चुनाव में पार्टी को फायदा होने के आसार हैं.

जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने भारतीय युवा कांग्रेस में सचिव पद से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद साल 2004 में कांग्रेस की टिकट पर शाहजहांपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीते. साल 2008 में उन्हें पहली बार केंद्रीय मंत्री बनाया गया और इसके बाद साल 2009 के लोकसभा चुनाव में जितिन प्रसाद को धौरहरा सीट से जीत हासिल हुई थी.

Related Articles

Back to top button