Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
मनोरंजन

स्पोर्ट्स ब्रा में ही वैक्सीन लगवाने पहुंची मलाइका अरोरा फिर क्या हुआ ?

अर्ली बॉलीवुड : बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस को लेकर  काफी जागरूक हैं . मलाइका सोशल मीडिया पर भी  खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. मलाइका ने आज कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है. इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करके की है. मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं. साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ रहा है.

देखें मलाइका का लुक

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जब वैक्सीन लगवाने पहुंची तो उन्होंने ग्रे कलर की सपोर्ट्स ब्रा पहनी थी. साथ ही उन्होंने ट्रैक पैंट पहना था. इसके साथ ही उन्होंने शोल्डर पर ट्रैक जैकेट ले रखी थी. फैंस को ऐसे मलाइका का वैक्सीन लगवाने जाना रास नहीं आया है और लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई है.

 

मलाइका ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स को कहा- धन्यवाद

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि हम इसमें साथ हैं. मैं सिर्फ खुद सेफ नहीं होने वाली, बल्कि आपको भी सुरक्षित रख रही हूं. वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए. मेरे पास फ्रंटलाइन वॉरियर्स का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं हैं, जो लगातार घर से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं. आप सभी का इस अच्छे काम के लिए धन्यवाद.’

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का वीडियो विरल भयानी ने भी पोस्ट किया है, जिसमें वो वैक्सीनेशन सेंटर से बाहर निकल रही हैं. इस पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. एक ने लिखा, ‘वैक्सीन लगवाने गई थी या जिम.’ एक ने लिखा, ‘अंदर शायद फोटोशूट है.’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘ऐसी जैकेट पहनने का क्या ही फायदा.’ एक शख्स ने तो हद ही कर दी और लिखा, ‘अंग प्रदर्शन करने गई थीं.’

 

Related Articles

Back to top button