Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी सरकार का बड़ा कदम, स्लॉटर हाउस तथा मीट की दुकानों को कराया बंद।

लखनऊ : यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ ने मीट की दुकानों को बंद कराने का दिया निर्देश,मुख्यमंत्री जी ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल, राज्य में महापुरुषों की जयंती एवं शिवरात्रि के मौके पर स्लॉटर हाउस तथा मीट की दुकानों को बंद रखा जाएगा। इस मामले में निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को सिंधी समाज के संत टीएल वासवानी की जयंती के अवसर पर पूरे यूपी में स्लॉटर हाउस और मीट की दुकानें बंद रहेंगी। सभी अफसरों को आदेश का सख्ती से पालन करने के भी आदेश दिए गए हैं। यूपी में योगी सरकार आने के पश्चात स्लॉटरहाउस पर एक्शन ले लिया था।

सरकार ने क्यों लिया ये फैसला

योगी सरकार की तरफ से जो निर्देश जारी किया गया है, जिसमें लिखा है कि महावीर जयंती, बुद्ध जयंती ,गांधी जयंती ,शिवरात्रि और साधु टीएल वासवानी की जयंती के अवसर पर शहरों में मौजूद बूचड़खानों के अलावा मीट की दुकानें बँद रखी जाएंगी। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि अहिंसा का मैसेज देने वाले महापुरुषों और त्योहारों को मद्देनजर इनकी जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाए जाने का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button