Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में होंगे मध्यावधि चुनाव, राष्ट्रपति ने भंग की असेंबली; इमरान खान ने की थी सिफारिश

 

पाकिस्तान: पाक PM इमरान खान को रविवार को राहत मिल गई है। नेशनल असेंबली में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारीज हो गया है। डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने प्रस्ताव को अनुच्छेद 5 के विपरीत बताया था। प्रस्ताव खारिज होने के बाद खान ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को सभाएं भंग करने के लिए पत्र लिख दिया है। राष्ट्रपति ने उनकी सिफारिश को मंजूर कर लिया है। संसद को भंग कर दिया। 90 दिनों के अंदर पाकिस्तान में चुनाव होंगे। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान को विपक्ष के अलावा प्रमुख सहयोगियों की तरफ से चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। कई सहयोगी दलों ने उनका साथ छोड़ दिया था। हालांकि, इमरान खान ने भी दावा किया था कि उनके पास कई योजनाएं हैं।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को सभाएं रद्द करने के लिए पत्र लिख दिया है। उन्होंने कहा, ‘यहां लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होने चाहिए। मैं पाकिस्तान की जनता से चुनाव की तैयारी करने का आह्वान करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं सभी पाकिस्तानियों को स्पीकर के फैसले पर बधाई देता हूं। अविश्वास प्रस्ताव हमारे खिलाफ विदेशी साजिश थी। पाकिस्तान को यह फैसला करना चाहिए कि उनपर किसे शासन करना चाहिए।’

इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन के अनुसार, नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने प्रस्ताव को अनुच्छेद 5 के विपरीत बताया है। विपक्षी दलों की तरफ से स्पीकर असद कैसर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल होने के बाद सूरी ने सत्र की अध्यक्षता की थी।

Related Articles

Back to top button