Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
मनोरंजन

फिल्म हो गई सुपरहिट तो चुकाएंगे सारे लोन, कर्जे में डूब चुका था ये सुपरस्टार

नई दिल्ली। इन दिनों कमल हासन (Kamal Haasan) की खुशी का ठिकाना ही नहीं है. लंबे समय के बाद उनकी फिल्म पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म ‘विक्रम'(Vikram) की सफलता के बाद अब कमल हासन के अच्छे दिन लौट आए हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया.

कॉलीवुड सुपरस्टार कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल स्टारर निर्देशक लोकेश कनगराज की हालिया रिलीज फिल्म विक्रम इन दिनों दर्शकों का खूब प्यार पा रही है. फिल्म ने आसानी से कम ही वक्त में 300 करोड़ रुपये की कमाई का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म रिलीज के महज 11-12 दिन में ही वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 322 करोड़ रुपये की कुल कमाई हासिल कर चुकी है. जिसके बाद खुद सुपरस्टार कमल हासन भी खुशी से सातवें आसामान पर हैं. इस फिल्म को खुद कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर राज कमल फिल्मस के तहत बनाया गया था. ऐसे में ये कमल हासन के लिए वाकई बड़ी बात है.

इस फिल्म की बंपर सक्सेस के बाद सुपरस्टार कमल हासन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. फिल्म की बंपर सक्सेस पर बात करते हुए हाल ही में फिल्म स्टार ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अब मैं सारे लोन चुका सकता हूं. अपनी पसंद के कंटेंट पर काम कर सकता हूं. अपने दोस्तों और परिवार को भी कुछ दे सकता हूं.’ इस बातचीत में कमल हासन ने फिल्म विक्रम की बड़ी सफलता पर बात करते हुए कहा कि कुछ वक्त पहले जब वो कहते थे कि उनकी फिल्म भी एक दिन 300 करोड़ रुपये कमाएगी तो उस वक्त कोई इस पर यकीन नहीं करता था. अब ये बात सच साबित हो गई है.

कमल हासन अपनी इस फिल्म की सफलता पर कितने खुश हैं. इस बात का पता तो इसी बात से लगता है कि फिल्म के सुपरहिट होते ही निर्माता और लीड एक्टर विक्रम ने अपनी फिल्म की टीम को महंगे तोहफे बांटने शुरू कर दिए थे. कमल हासन ने जहां फिल्म की सफलता के बाद निर्देशक लोकेश कनगराज को एक लग्जरी कार गिफ्ट की थी. तो वहीं, एक्टर सूर्या को रोलैक्स ब्रांड की कीमती घड़ी तोहफे में दी. वहीं, फिल्म के करीब 12 असिस्टेंट निर्देशकों को कमल हासन ने अपाची की बाइक तोहफे में दी थी.

Related Articles

Back to top button