Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
राष्ट्रीय

भारी बारिश के चलते कई राज्यों में हाई अलर्ट , पीएम मोदी का बाढ़ प्रभावित असम की मदद का आश्वासन

नई दिल्ली। असम में भारी बारिश के कारण जीवन अस्त व्यस्त हैं रोज़मर्रा के कार्यों के लिए भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। असम में आई बाढ़ को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को सभी आवश्यक मदद करने का आश्वासन दिया है। बाढ़ से बेहाल असम, उत्तराखंड और यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी है। भारी बारिश के चलते इन राज्यों में आई बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है, इतना ही नहीं नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय असम बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।  रविवार तक राज्य में एनडीआरएफ की 10 टीमों को तैनात किया गया था।

भूस्खलन, बादल फटने जैसी घटनाओं में काफी संख्या में लोगों की जान भी गई है। लगातार मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। आज यानी अगस्त के आखिरी दिन भी भारतीय मौसम विभाग की तरफ से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण में स्थित तेलंगाना भी बाढ़ से अछूता नहीं है। यहां पर नदियां उफान पर है। लोगों को पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं कि देश के किस राज्य में बाढ़ से लोगों का बुरा हाल है।

असम में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ से बुरा हाल है। बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली से पता चला है कि राज्य में भारी वर्षा के बाद 21 जिलों के 950 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा बताया गया है कि राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 44 राहत केंद्र खोले गए हैं जिनमें 16 राहत शिविर और 28 राहत वितरण केंद्र शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन राहत शिविरों में कुल 1,619 लोगों ने शरण ली है।

वहीं बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां पर पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ दी है। यहां पर नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे खतरा बढ़ता जरा है। इतना नहीं भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही है, जिससे काफी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है।

यूपी-बिहार में भी बाढ़ से लोगों का जीवन मुश्किल में पड़ गया है। यूपी के अमरोहा के गावों में पानी घुस गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अमरोहा जनपद के गजरौला इलाके में तिगरी गंगा व रामगंगा पोषण नहर के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। अब बाढ़ के पानी ने गंगा किनारे पर बसे गांवों की तरफ रूख कर दिया है। इससे खेत रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। वहीं मुरादाबाद में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button