Breaking
भारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिलातमिलनाडु: विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय का आज फ्लोर टेस्ट, AIADMK में बड़ी बगावत!PM मोदी के सोना न खरीदने अपील के बाद,केंद्र सरकार ने सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बधाई, होगा महंगाप्रतीक यादव का काफी समय से डिप्रेशन का चल रहा था इलाजप्रतीक यादव मृत अवस्था में सिविल लाये गए थे- CMSप्रतीक की अचानक मौत पर समाजवादी पार्टी ने उच्चस्तरीय जाँच की मांग कीअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत,कारण अभी स्पष्ट नहीं, CM योगी ने बेहद हृदयविदारक बतायामाइकल जैक्सन ने तोड़े रिकॉर्ड, कमाए $217 मिलियन, जाने क्यों होइ फिल्म फेमस
Breaking Newsराज्यलाइफ स्टाइल

धर्म-कर्म पर भी महंगाई का असर, मूर्ति पूजा भी हुई कठिन

बांका :-झारखंड के जिलों में अपनी कारीगीरी का लोहा मनवाने वाले काफी चर्चित मूर्तिकार तुरी का कहना है अब धर्म- कर्म पूजा- पाठ भी आसान नही रहा, वज़न जब जेब पर ज्यादा हो तो आस्था मे भी कमी आ जाती हैं दुर्गा पूजा की तैयारी अब शहर से लेकर गांव के गलियों में दिखने लगा है। लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव अब धर्म-कर्म पूजा-पाठ पर भी पड़ने लगा है। जिसके कारण अब मंदिरों में होने वाले पूजा के लिए मूर्ति निर्माण से लेकर परिधान तक के दामों में कई गुना ज्यादा इजाफा हुआ है।जयपुर दुर्गा मंदिर में प्रतिमा निर्माण कर रहे मूर्तिकार बासकी तुरी ने बताया कि इस बार 15 हजार में मूर्ति बनाने का सौदा तय हुआ है। रंग परिधान सजावट सहित अन्य सामग्री अलग से संस्था को देना होता है। पहले की अपेक्षा अधिक मजदूरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि चावल दाल आटा के भाव अभी तो आसमान छू रहा है। अन्य सामान की अपेक्षा मजदूरी अब भी काफी कम है।

 

 

 

 

मंदिर के सबसे पुराने संचालक अवकाश प्राप्त शिक्षक जनार्दन मालाकार ने बताया कि आजादी के पहले डेढ़ सौ वर्ष पूर्व बंगाल से आए घटक जाति ने जयपुर में खुद से मूर्ति का निर्माण कर पूजा शुरू किया था। इसके बाद बंगाली परिवार ने देवघर के मूर्तिकार मिट्ठू पंडित से पांच सौ में दुर्गा प्रतिमा का निर्माण कराया था। दो दशक बाद मोहनपुर दिल्ली घाट निवासी भिट्ठल तुरी ने छह हजार में मूर्ति बनाना प्रारंभ किया। इसके बाद उसके पुत्र ने दस हजार और फिर उनका नाती बासकी तुरी अब 15 हजार में प्रतिमा निर्माण कर रहा है। जबकि मूर्ति का परिधान (डाक) का अब बीस हजार कीमत हो गई हैं।

 

मूर्तिकार बासकी तुरी ने बताया कि मूर्ति बनाने की कला उन्हें पुरखों की विरासत से मिली है। बताया कि देवघर, दुमका, गोड्डा ही नहीं बल्कि बांका, भागलपुर, बंगाल सहित झारखंड के अन्य जिलों में इनकी कारीगीरी काफी चर्चित है।

Related Articles

Back to top button