Breaking
बीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसांसद-विधायक अदालत के मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे राहुल गाँधीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम किया
राष्ट्रीय

सांसद पद से दिया इस्तीफा भगवंत मान ने, बोले- बहुत याद आएगा सदन

नई दिल्ली। पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान ने सोमवार को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. भगवंत मान संगरूर लोक सभा सीट से दो बार के सांसद हैं. लेकिन अब वह पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर 16 मार्च को शपथ लेने जा रहे हैं.

भगवंत मान ने इस्तीफा देने से पहले ट्वीट किया, ‘मैं आज दिल्ली जाकर संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं. संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया., इसके लिए बहुत धन्यवाद. अब मुझे पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है. मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज लोक सभा में फिर से गूंजेगी.’ उन्होंने कहा कि सदन की बहुत याद आएगी लेकिन पंजाब की जनता ने अब मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. मान ने सोमवार को संसद संत्र में हिस्सा लिया और लोक सभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चुनाव से पहले ही 48 वर्षीय भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था. अब वह 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के मूल गांव खटकड़ कलां में आयोजित होगा.

AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है. भगवंत मान धुरी विधान सभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मान ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अमृतसर में रविवार को रोड शो किया था.

Related Articles

Back to top button