Breaking
भाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरी
Main slideउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

*बजट से एक नए युग की शुरुआत*

*बजट से एक नए युग की शुरुआत*

वर्ष 2021 का बजट पेश किया। गया उत्तरप्रदेश की सरकार का बजट। जनता हित में पेश किया गया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ,वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा है ,इस बजट से प्रदेश का बहुमुखी,चहुंमुखी तथा सर्वांगीण विकास होगा बजट से उत्तर प्रदेश, सर्वोत्तम प्रदेश बनेगा।
बजट से एक नए युग की शुरुआत होगी।
उत्तर प्रदेश का बजट विकास का नया मॉडल है सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास की सरकार की मूल भावना को साकार करने वाला बजट है ।इसमें प्रदेश के सभी वर्गों के विकास और उत्थान का ख्याल रखा गया है ।यह एक ऐतिहासिक बजट है। इससे उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बनेगा।
मौर्य ने कहा कि बजट में जहां जन सरोकारों से जुड़ी सोशल सेक्टर की अनेक योजनाओं के संचालन की व्यवस्था की गई है वही प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए भरपूर धनराशि का इंतजाम किया गया है । प्रदेश में जहां एक्सप्रेस-वे के निर्माण में गति आएगी ,वहीं सड़कों व खासकर ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाने की व्यवस्था बजट मे की गयी है। उन्होने कहा कि प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। बजट से रोजगार के साधन मुहैया होंगे ।पर्यटन स्थलों को बढा़वा मिलेगा इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और लोगो की आमदनी में इजाफा भी होगा।
प्रदेश की 24 करोड़ जनता की भावनाओं व उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप बजट की संरचना की गई है। निश्चित तौर से बजट समेकित व सर्वस्पर्शी विकास का मॉडल है ।बजट लोकतांत्रिक भावनाओं के अनुरूप है और प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।उत्तर प्रदेश मे नई संभावनाओं को उड़ान देने का माध्यम बनेगा ।सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के प्रबंध करते हुए आत्मनिर्भर भारत व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने मे सहायक होगा ।विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बधाई देते हुए कहा कि यह बजट समग्र व समावेशी विकास का रोल माडल है,। युवाओं के स्वावलम्बन व इन्फ्रास्ट्रक्चर को समर्पित बजट है। इस बजट से किसानों की आमदनी बढ़ेगी ।सभी जिलों के और क्षेत्रों के समेकित विकास का लक्ष्य बजट में रखा गया है। पर्यटन स्थलों के विकास की भी बजट मे ध्यान रखा गया है।

*संजय*

Related Articles

Back to top button