Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
पश्चिम बंगालराज्यराष्ट्रीय

केंद्र और ममता में टकराव बढ़ा, PM को ‘इंतजार’ कराने पर ममता बोलीं- हमें भी 20 मिनट इंतजार करना पड़ा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

कोलाकाता। चक्रवर्ती तूफान यास (Cyclone Yass) से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के देर से शामिल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले पर ममता की दलील है कि उनको बैठक के बारे में समुचित तरीके से सूचना नहीं दी गई थी.

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  मुझसे मिले और चले गए, मैंना सोचा कि बैठक खत्म हो गई. ममता ने कहा, पीएमओ द्वारा राष्ट्रीय चैनलों को ‘खिलाया’ जा रहा है ताकि वे किसी भी तरह मेरा अपमान कर सकें. कल हमने देखा कि कितने नेता और दल हैं जिन्होंने राजनीति का सहारा लिया और मेरी और सीएस की छवि खराब की. जबकि हमें एक दिन पहले देर शाम पता चला कि पीएम को बंगाल का दौरा करना है. आप सभी जानते हैं कि मैंने बहुत पहले ही चक्रवात संभावित क्षेत्र का दौरा करने की अपनी योजना की घोषणा कर दी थी, जबकि पीएम का प्रोग्राम देर से आया.

ममता ने कहा, मैं विभिन्न जिलों में तूफान से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करने में व्यस्त थी. मुझे बताया गया था कि प्रधानमंत्री करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचेंगे. इसलिए मेरा हेलीकॉप्टर हवा में ही चक्कर काटता रहा. हमें ATC से मंजूरी नहीं मिली इस कारण करीब 15 मिनट हमें हवा में ही इंतजार करना पड़ा. इसके अलवा हमें 20 मिनट हेलीपेड के बाहर सड़क पर इंतजार करना पड़ा.

Related Articles

Back to top button