Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
उत्तराखंडराज्य

पुलिस ने दिखाई सख्ती तो पकड़े गए 85 लापरवाह मकान मालिक

देहरादून। आज के दौर में हम किसी भी अपराध का दोष पुलिस पर मढ़ने से ज़रा भी नहीं कतराते है जबकि देखा जाये तो कई छोटे और बड़े अपराधों को हमारी लापरवाही ही जन्म देती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चोरी, लूटपाट, छिनतई जैसे छिटपुट अपराधों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अब सख्ती करने का फ़ैसला किया है।

इसके तहत सबसे पहले शहर के अलग-अलग इलाकों में किराये पर रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने पाया कि बड़ी संख्या में मकान मालिक अपने यहाँ रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराते हैं। पुलिस ने आज ऐसे 82 मकान मालिकों के ऊपर 8 लाख 20 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया है।

देहरादून में आज पुलिस ने कोतवाली इलाके में वेरिफिकेशन अभियान चलाया, जिसमें 552 मकान मालिकों की जांच की गई. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने थाना इलाके में सत्यापन अभियान के लिए 7 टीमें उतारी थीं। इन टीमों को निर्देश दिया गया था कि जिन मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया है, उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने की कार्यवाही की जाए. पुलिस की इन टीमों ने कोतवाली क्षेत्र में चयनित चौकी खुर्बुरा अंतर्गत मनु गंज, लुनिया मोहल्ला, अंसारी मार्ग, चाट वाली गली जगहों पर जांच की।

पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि कुल 552 मकान मालिकों में 82 ने अपने मकान में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। देहरादून पुलिस ने इन मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की और सभी पर 8 लाख 20 हज़ार रुपए का चालान किया गया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह का कहना है कि आगे भी यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाके में रहने वाले सभी मकान मालिकों से आग्रह है कि वे अपने किरायेदारों का सत्यापन करा लें। अन्यथा जांच के दौरान नियम के उल्लंघन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button