Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
Main slideराष्ट्रीय

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 मेले में सिलेंडर फटने से टेंट में लगी आग

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में रविवार शाम को सेक्टर 19 कैंपसाइट क्षेत्र में दो से तीन गैस सिलेंडरों में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्थिति का आकलन करने और आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों की समीक्षा करने के लिए आग स्थल पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से बात की और आग की घटना के बारे में जानकारी मांगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले से ही आयोजन स्थल पर खड़ी कई दमकल गाड़ियां घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय अधिकारियों ने पुलिस और अग्निशमन विभागों के साथ समन्वय करके तुरंत प्रयास शुरू किए और कुछ ही समय में आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।

एडीजी भानु भास्कर ने कहा, ‘हमें 04:08 बजे सूचना मिली की एक सिलेंडर फटने के कारण सेक्टर 19 में आग लगी है। 3 मिनट में हमारे उत्तर प्रदेश पुलिस और फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंच गए। स्वंय सेवी संस्थान की भी मदद ली गई और लोगों को निकाल लिया गया। स्थल को खाली कराने के बाद आग पर काबू पाया गया। 4:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

 

Related Articles

Back to top button