Breaking
CJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेशजनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफ
ऑटो वर्ल्ड

अफ़ग़ानिस्तान में पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह के बड़े भाई को तड़पाकर मारा

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता पर बलपूर्वक काबिज होने के बाद से तालिबान (Taliban) के जुल्मों में तेजी आ गई है. तालिबान ने अपने धुर विरोधी और देश के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) के बड़े भाई रोहुल्लाह सालेह (Rohullah Saleh) की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहुल्लाह सालेह (Rohullah Saleh) पंजशीर घाटी से काबुल जाने की कोशिश कर रहे थे. उसी दौरान तालिबानियों (Taliban) को इसका पता चल गया. उन्होंने सालेह की पहचान कर उन्हें बंदी बना लिया. इसके बाद रोहुल्लाह सालेह को कोड़ों और बिजली के तारों से पीटा गया. फिर तालिबान के आतंकियों ने उनका गला काट दिया. तालिबानी आतंकियों ने सालेह के मृत पड़े शव पर गोलियां भी बरसाईं.

इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं इस बर्बर हत्या पर अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) और पंजशीर के नेता अहमद मसूद का कोई बयान भी सामने नहीं आया है. उधर तालिबान (Taliban) ने भी इस हत्या पर चुप्पी साध रखी है. माना जा रहा है कि अगर यह घटना सच साबित हुई तो आने वाले दिनों में तालिबान के अत्याचारों में और तेजी आ सकती है.

बताते चलें कि पंजशीर को छोड़कर तालिबान (Taliban) का बाकी 33 प्रांतों पर पूरा कब्जा हो चुका है. पंजशीर में अधिकतर ताजिक मूल के लोग रहते हैं. वे अपने नेता अहमद मसूद और अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) के नेतृत्व में तालिबान से टक्कर ले रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान के ड्रोन विमानों की मदद से तालिबान ने पंजशीर के अधिकतर इलाकों पर अधिकार कर लिया है. फिर भी अमरुल्लाह सालेह के नेतृत्व में तालिबान विरोधी नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स के लड़ाके पहाड़ों की चोटियों से मुकाबला जारी रखे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button