Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल का साथ,तय होगा 21नवंबर को ।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को निकालने की कवायद शुरू कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब एक और बड़ा कदम बढ़ा रहे हैं।

मऊ में 27 अक्टूबर को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले सपा के मुखिया 21 नवंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन का औपचारिक एलान करेंगे।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कुनबा बढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न दलों के दिग्गजों को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के साथ ही अखिलेश यादव छोटे दलों के साथ गठबंधन की अपनी योजना को प्राथमिकता पर रखे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद पूर्वांचल में अपना गढ़ मजबूत करने वाले अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने पुराने साथी राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन का फैसला किया है।

समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन का एलान 21 नवंबर को लखनऊ के ताज होटल में होगा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन (22 नवंबर) से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन का औपचारिक एलान होगा। लखनऊ में 21 को अखिलेश यादव व जयंत चौधरी गठबंधन का एलान करेंगे। इसके बाद दोनों साझा प्रेस कान्फ्रेंस भी करेंगे। इसके साथ ही दोनों के बीच में सीट भी तय होगी। राष्ट्रीय लोकदल ने 403 में से 40 सीट मांगी है, जबकि समाजवादी पार्टी ने इनको 32 सीट देने का मन बनाया है। राष्ट्रीय लोकदल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में अच्छी पकड़ है। समाजवादी पार्टी को भी पश्चिम उत्तर प्रदेश की घनी मुस्लिम आबादी वाली सीटों पर अच्छे वोट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में दोनों साथ आने से काफी फर्क पड़ सकता है।

इससे पहले 27 अक्टूबर को मऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी की लाल टोपी और सुहेलदेव भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभासपा) की पीली टोपी अब लाल-पीली होकर एक हो गई है। हमारी इस एकता को देखकर दिल्ली और लखनऊ में कौन लाल-पीला हो रहा होगा, यह सभी जानते हैं। अगर बंगाल में खेला हुआ है, तो पूर्वांचल के लोग भी खदेड़ा करके भाजपा को सत्ता से भगाकर दिखाएंगे। जिस दरवाजे से भाजपा सत्ता में आई थी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने उसे बंद कर दिया है। पूर्वांचल जब जाग जाता है और जिस ओर चलता है, सत्ता उसी ओर चली जाती है। अखिलेश यादव 27 अक्टूबर को मऊ में हलधरपुर के ढोलवन मैदान में आयोजित सुभासपा के 19वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

Related Articles

Back to top button