Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
राष्ट्रीय

दिल्ली में स्कूल खोले जाने को लेकर सरकार ने किया विशेषज्ञों का गठन

दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर कम होने के बाद देश के बहुत से राज्यों में पाबंदियों के साथ स्कूलों (School) और कॉलेजों को खोला जा रहा है. हालांकि दिल्ली में स्कूल कब खुलेंगे, इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है.

बताते चलें कि अब तक पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में स्कूल खोले जा चुके हैं. उत्तरप्रदेश में भी 16 अगस्त से स्कूल खुल जायेंगे. वहीं राजधानी दिल्ली (Delhi) में स्कूल खोलने को लेकर अब भी सरकार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कोरोना (Coronavirus) की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार इस बारे में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाना चाहती है.

दिल्ली  (Delhi) सरकार ने शहर में स्कूल (School) खोलने को लेकर विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित करेगी. DDMA की बैठक में यह कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया था. इस कमेटी में शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों के साथ विशेषज्ञ शामिल होंगे.

यह कमेटी कोरोना (Coronavirus) के हालात और पैरंट्स-स्कूल प्रबंधकों के साथ बातचीत करके अपनी रिपोर्ट देगी. इस कमेटी की सलाह के मुताबिक स्कूलों के लिए एसओपी का निर्माण होगा. यह कमेटी स्कूलों की तैयारियों पर भी सुझाव देगी. कमेटी योजना का मूल्यांकन और अंतिम रूप देने की रूपरेखा भी तैयार करेगी.

सरकार के मुताबिक इस कमेटी का मकसद स्कूलों (School) के शिक्षकों और कर्मचारियों का टीकाकरण करवाना, छात्रों के माता-पिता की चिंताओं को दूर करना और निर्णय प्रक्रिया में सभी की भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा. इसके बाद ही स्कूल खोलने के संबंध में फैसला लिया जाएगा.

दिल्ली (Delhi) के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूल (School) खोलने को लेकर अभिभावकों, बच्चों, टीचर्स से भी राय मांगी है. अब तक कई हजार सुझाव सरकार के पास पहुंचे हैं. बता दें कि स्कूल खोलने के सुझाव पर सरकार को दिल्ली के लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.

Related Articles

Back to top button