Breaking
UP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जहर खाकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या…

फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े ने गांव से बाहर जंगल में जहरीला पदार्थ खाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि ललौली कस्बे के रहने वाले चैतू पाल (29) और बेंती गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के शव गांव के बाहर जंगल में एक तालाब के किनारे मंगलवार सुबह पाए गए।

उन्होंने बताया कि शवों के पास जहरीले पदार्थ की खाली शीशी पड़ी थी, जिससे प्रतीत होता है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है।

ग्रामीणों के हवाले से भदौरिया ने बताया कि चैतू पाल शादीशुदा है और उसकी ससुराल बेंती गांव के नजदीक मकनपुर गांव में है। नाबालिग लड़की उसकी रिश्ते में मौसी लगती है और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसएचओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गयी है।

Related Articles

Back to top button