Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
राज्य

ग्राम पंचायत पिपरी में लगा गंदगी का अंबार, सफाई कर्मी दिनेश पाल ने ट्रांसफर करा लेने की कही बात

हरदोई से रवि चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

कोथावां/हरदोई। ब्लाक के पिपरी ग्राम पंचायत के सभी मजरों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे तरह-तरह के संक्रामक रोग फैल रहे हैं। जानकारी अनुसार उच्च अधिकारियों से इस बात को लेकर कई बार ग्रामीण शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसका अभी तक निस्तारण नहीं हो सका है।विकास खंड कोथावां के पिपरी ग्राम पंचायत अन्तर्गत मेहडेउरा, अमरगंज, इतिहापुरवा, निसानपुरवा, पुरवा, मदरिया पुरवा, सुल्तानपुरवा, बहादुरपुर, ढकोना, मढिया, पिपरी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियाँ रुंधी बजबजा रहीं हैं। जिससे यहां पर रहने वाले वाशिंदों का जीवन नर्क से भी बदतर हो चुका है। पूरी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी की ड्यूटी निभा रहे दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधान रमा वर्मा प्रतिनिधि महेंद्र वर्मा के द्वारा ड्यूटी उपस्थिती पैरोल बनाकर अधिकारियों को नहीं भेजा जा रहा है जिसके चलते हम अपनी ड्यूटी करने में असमर्थ हैं मैंने प्रधान के माध्यम से लेबर लगाए थे जो सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का कार्य कर रहे थे पर बीते 3 दिन से हम अपनी यूनियन के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिसके चलते सफाई व्यवस्था बरकरार रखने में असमर्थ है। 10_15 दिन आगे पीछे चलता है। अगर किसी को दिक्कत दिक्कत हो रही है तो मैं अपना ट्रांसफर करा लूंगा। वही प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि जिन दो मजदूरों को सफाई कराने के लिए लगाया गया था उन्हें सफाई कर्मी द्वारा समय से पैसा नहीं दिया गया जिसके कारण उन्होंने कार्य बंद कर दिया जिससे गंदगी बढ़ गई है।उन्होंने कहा सफाई सही से न करने लगातार गायब रहने के कारण ड्यूटी उपस्थिती पैरोल मैंने बनाकर नहीं भेजा है।ब्लाक एडीओ पंचायत एवं पंचायत सचिव ने मामले पर सतर्कता दिखाते हुए सफाई कर्मी दिनेश पाल को तत्काल सफाई कार्य करने के लिए आगाह किया है। ग्रामीणों के अनुसार सफाई कर्मी होली के दौरान आए थे जिन्होंने छिटपुट सफाई की और नदारद हो गए।विद्यालयों के बाहर भी गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।बढ़ रहे गर्म मौसम के चलते ग्राम पंचायतों की नालियां बंद होने के कारण आम जनमानस का जीना बेहाल हो चुका है।अगर जल्द सफाई व्यवस्था को दुरुस्त न किया गया तो किसी भी प्रकार का संक्रमण फैल सकता है जिसका खामियाजा ग्रामीणजनों को भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button