Breaking
अवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदी
राष्ट्रीय

जम्मू के एयर फोर्स स्टेशन में हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों ने जांच तेज करी

जम्मू। जम्मू (Jammu) के एयर फोर्स स्टेशन (Air Force Station) में हुए धमाके को लेकर जांच एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स स्टेशन को ड्रोन्स के जरिये निशाना बनाने की कोशिश की गई है.

सूत्रों का कहना है कि इस हमले में आतंकियों ने दो ड्रोन्स (Drone Attack) का इस्तेमाल किया है. जिसे एयरबेस के कुछ किलोमीटर दूरी से ही लांच किया गया था. हालांकि इस बात की भी जांच हो रही है कि क्या सीमा पार से ड्रोन्स को भेजा गया था.

जानकारों के मुताबिक आतंकी एयर स्टेशन में मौजूद एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर को निशाना बनाना चाहते थे लेकिन वे निशाना चूक गए. अगर आतंकी एयरफोर्स की संपत्तियों पर हमला करने में कामयाब हो जाते तो इससे काफी बड़ा नुकसान हो सकता था.

उधर जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के एक और बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए 5-6 किलो आईडी बरामद की है. जिसका इस्तेमाल आतंकी जम्मू के भीड़ भाड़ वाले इलाके में कर आम लोगों को जान से मारने की साजिश रच रहे थे. पुलिस इस मामले में लश्कर के एक आतंकी को हिरासत में पूछताछ कर रही है.

देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों से आतंकी ग्रुप पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसियों के इशारे पर सीमा पर से बडी संख्या में ड्रोन्स भेज रहे हैं. जिसके जरिए भारत मे हथियार से लेकर ड्रग्स की सप्लाई करते है. पठानकोट के बाद ये दूसरी बार है, जब आतंकियो ने फारवर्ड एरिया के एयर फोर्स स्टेशन को निशाना बनाया है.

आपको बतादें कि जम्मू में हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के अधिकार क्षेत्र वाले हिस्से में रविवार तड़के लगातार दो ब्लास्ट (Jammu Air Force Station Blast) हुए. भारतीय वायुसेना (IAF), एनआईए (NIA) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस बारे में जांच कर रही है कि क्या यह कोई आतंकी हमला था? जांच अधिकारी एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में विस्फोटक गिराने में ड्रोन के संभावित इस्तेमाल की भी पड़ताल कर रहे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पहला ब्लास्ट तड़के एक बजकर 40 मिनट के आसपास हुआ था, जिससे एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया में एक बिल्डिंग की छत ढह गई. इस जगह की देखरेख का जिम्मा एयरफोर्स उठाती है और दूसरा विस्फोट पांच मिनट बाद जमीन पर हुआ. सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट में एयरफोर्स के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के ऑफिस ने बताया कि उन्होंने वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से ब्लास्ट के संबंध में बात की है. राजनाथ सिंह लद्दाख में चीन के सामने डटी भारतीय सेना की तैयारियों को देखने के लिए दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. लद्दाख पहुंचने पर उन्हें लद्दाख, कारगिल और लेह के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरे में वे BRO के प्रोजेक्टों का भी रिव्यू करेंगे.

Related Articles

Back to top button