Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश

जानिए आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम

UP: मौसम विभाग (IMD) ने अच्छी बारिश का अनुमान जताया है. इसके मुताबिक, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, सिक्किम व उत्तराखंड में बारिश होगी. इस बार देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून (Monsoon) की अच्छी बारिश हुई है. बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, यूपी के कई हिस्सों में बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. पूर्वांचल की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

25 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग की माने तो, अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिम यूपी में भी बारिश का अनुमान है. ऐसा मौसम 25 अगस्त तक जारी मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में संभावना जताई कि, राजस्‍थान में 24 अगस्त से बारिश के क्रम में कमी आएगी, जबकि 25-28 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, सितंबर के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश होने के आसार हैं.

गोरखपुर में भारी बारिश की चेतावनी

इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े शहर गोरखपुर में 26 अगस्त तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, गोरखपुर में 23 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक बादलों की गर्जना के साथ तेज बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने वहां के लोगों से बारिश के समय घर से नहीं निकलने की सलाह दी है.

Related Articles

Back to top button